{"_id":"6a6fa7a6fe186c49a304ada2","slug":"trader-stakes-claim-to-silver-worth-documents-to-be-verified-on-monday-kanpur-news-c-362-1-ka11011-153200-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 24 लाख की चांदी पर व्यापारी ने किया दावा, सोमवार को दस्तावेजों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 24 लाख की चांदी पर व्यापारी ने किया दावा, सोमवार को दस्तावेजों की होगी जांच
विज्ञापन
कानपुर। बिरहाना रोड स्थित गीता माता मंदिर के पास लावारिस बैग में मिली करीब 11 किलोग्राम चांदी पर नयागंज के एक व्यापारी ने अपना दावा पेश किया है। व्यापारी के भाई ने फीलखाना थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वाहन में सामान लोड करते समय चांदी से भरा बैग और कार्टन वहीं छूट गया था।
फीलखाना थाना प्रभारी अभय नारायण सिंह ने बताया कि व्यापारी की ओर से चांदी पर दावा किया गया है। व्यापारी फिलहाल शहर से बाहर हैं। उन्होंने सोमवार को संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने की बात कही है। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही नियमानुसार चांदी सुपुर्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि शुक्रवार रात गीता माता मंदिर के चबूतरे पर एक लावारिस बैग और कार्टन मिला था। पुलिस ने तलाशी ली तो बैग में काजू, बादाम और कपड़ों के नीचे छिपाकर रखी गईं चांदी की नौ सिल्लियां बरामद हुईं। बरामद चांदी का वजन करीब 10 किलोग्राम और अनुमानित कीमत लगभग 24 लाख रुपये आंकी गई है। फिलहाल पुलिस दस्तावेजों के आधार पर दावे की जांच कर रही है।