{"_id":"68279edc1a9a1fd2b802d3fe","slug":"trade-and-betrayal-will-not-go-together-with-turkey-and-azerbaijan-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1114365-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तुर्किये और अजरबैजान से व्यापार और गद्दारी नहीं चलेगी एक साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तुर्किये और अजरबैजान से व्यापार और गद्दारी नहीं चलेगी एक साथ
विज्ञापन
तुर्किये और अजरबैजान के खिलाफ प्रदर्शन करते व्यापारी।
- फोटो : संगठन
कानपुर। पाकिस्तान का समर्थन करने के चलते देश भर में तुर्किये और अजरबैजान के खिलाफ विरोध जताया जा रहा है। शहर में भी शुक्रवार को प्रमुख व्यापारी संगठनों ने अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन कर दोनों देशों से कारोबारी रिश्ते खत्म करने की मांग की। सरकार से इन देशों के साथ आयात-निर्यात बंद करने की अपील की। नारे लगाए कि व्यापार और गद्दारी एक साथ नहीं चलेगी।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कानपुर ने लाटूश रोड बाजार में तुर्किये से आने वाले मार्बल को तोड़कर विरोध जताया। इस दौरान व्यापारियों और लोगों से इन देशों का कोई भी सामान न खरीदने की अपील की गई।
मौके पर चेयरमैन सुरेंद्र सनेजा, महामंत्री अतुल द्विवेदी, नवीन शर्मा, आशू शर्मा, असद इमरान, अमित गुलाटी, वैभव अरोड़ा, जागृत गेरा, धर्मेंद्र अग्रवाल, विनय तुलस्यान, ऋषि मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, जिला अध्यक्ष गुरजिंदर सिंह की अगुवाई में व्यापारियों ने कोपरगंज होजरी बाजार में दोनों देशों के सामान का बहिष्कार करने की घोषणा की।
उनके झंडों और सामानों के पोस्टर जलाकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने मांग उठाई कि इन देशों की सभी कंपनियों पर भारत में प्रतिबंध लगाया जाए। मौके पर मनीष गुप्ता, आशीष मिश्र, राजकुमार भगतानी, विजय गुप्ता गोरे, चंद्राकर दीक्षित, राजेश आहूजा, अब्दुल वहीद, संजय मिश्र, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष आयुष द्विवेदी की अगुवाई में हटिया बाजार में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने नारेबाजी की। यहां अमरनाथ शुक्ला, मनोज मिश्रा, सुमित गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, सचिन अवस्थी, अर्जुन ठाकुर, अजय गुप्ता, मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।