फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tractor Trolley Loot, Four arrested including two brothers, important clues were found from CCTV, search for o

Tractor Trolley Loot: दो सगे भाई समेत चार गिरफ्तार, CCTV से मिले थे अहम सुराग, अन्य तीन की तलाश जारी

Sat, 06 Apr 2024 06:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 06 Apr 2024 06:47 PM IST
सार

Hardoi News: प्रभारी निरीक्षक एके राय ने बताया कि आरोपी लंबे समय से कई जनपदों में वाहनों की चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। सतेंद्र और सर्वेंद्र के खिलाफ फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाने में जालसाजी, धोखाधड़ी व अन्य मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Tractor Trolley Loot, Four arrested including two brothers, important clues were found from CCTV, search for o
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र में रूपापुर चीनी मिल के बाहर से ट्रैक्टर ट्राली लूटे जाने की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। फर्रुखाबाद जनपद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के दो सगे भाइयों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर ट्राली बरामद कर ली गई है। घटना में शामिल तीन और साथियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि फर्रूखाबाद जनपद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के गड़ैया किराचन निवासी अजय 29 मार्च की रात ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लेकर अपने भतीजे रवि और भांजे गौतम के साथ रूपापुर चीनी मिल आया था। देर रात मिल के बाहर ही ट्रैक्टर ट्राली पर तीनों सो गए थे।

विज्ञापन

लगभग तीन बजे कुछ लोगों ने मारपीट कर ट्रैक्टर ट्राली लूट ली थी। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की थी। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इनसे पुलिस को अहम सुराग मिले। शुक्रवार को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि ट्रैक्टर ट्राली लूटे जाने के आरोपी सरसई सीमा पर पाली थाना क्षेत्र में जा रहे हैं।

विज्ञापन

पुलिस को अभी तीन और लोगों की तलाश
इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फर्रुखाबाद जनपद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के लोहा पानी निवासी धर्मेंद्र सिंह और उसके भाई सर्वेंद्र, लोहा पानी के ही मानसिंह यादव और सतेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से ट्रैक्टर ट्राली भी बरामद हुई। घटना में अभी पुलिस को तीन और लोगों की तलाश है।

विज्ञापन

चारों आरोपियों को भेज दिया जेल
प्रभारी निरीक्षक पाली एके राय के मुताबिक आरोपी लंबे समय से कई जनपदों में वाहनों की चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। सतेंद्र और सर्वेंद्र के खिलाफ फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाने में जालसाजी, धोखाधड़ी व अन्य मामले दर्ज हैं। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed