फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tractor-trolley loaded with sacks of paddy overturned, accident avertedTractor-trolley loaded with sacks of paddy overturned, accident averted

Kanpur News: धान भरी बोरियां लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, हादसा बचा

Wed, 19 Nov 2025 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 19 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley loaded with sacks of paddy overturned, accident avertedTractor-trolley loaded with sacks of paddy overturned, accident averted
रूरा। नगर के उप्र बड़ौदा ग्रामीण बैंक के पास सर्विस लेन पर मंगलवार शाम धान भरी बोरियां लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। दुकानदार की खड़ी बाइक दबने से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई राहगीर चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन

रूरा-अकबपुर मार्ग पर आरओबी ढलान की बायी ओर यूनीपोल लगाने के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। इससे सर्विस लेन संकरी हो गई है। मंगलवार शाम करीब सात बजे डेरापुर मार्ग की ओर से धान भरी बोरियां लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चालक अकबरपुर की ओर जा रहा था। उप्र बड़ौदा ग्रामीण बैंक के पास दूसरी ओर गड्ढा बचाने में अनियंत्रित ट्रॉली बायी ओर पलट गई। ट्रैक्टर चालक सुरक्षित बच गया। गनीमत रही कि कोई राहगीर चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन

दुकानदार हिमांशु, संदीप व रोहित गुप्ता ने बताया कि पास स्थित मार्केट की दुकानों में बैठे थे। इसी दौरान धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। पांच दुकानदार बच गए। कास्मेटिक दुकानदार हिमांशु की दुकान के सामने खड़ी बाइक ट्रॉली में दब गई। गनीमत रही कि बाइक पर कोई बैठा नहीं था वरना बड़ा हादसा हो जाता। थानाध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि पुलिस बल मौके पर भेजा गया था। आरओबी के बायी ओर यूनीपोल लगने के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। इसी की वजह से ट्रॉली पलट गई। धान मालिक को बुलवाकर ट्रॉली खाली कराई जा रही है। जाम की स्थिति नहीं बनी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed