{"_id":"5e3ac5b68ebc3ee61676326e","slug":"tractor-owner-committed-suicide-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ट्रैक्टर मालिक ने ईंट भट्ठे में लगाई फांसी, मौत से परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ट्रैक्टर मालिक ने ईंट भट्ठे में लगाई फांसी, मौत से परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 05 Feb 2020 07:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर / बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर / बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 05 Feb 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
देव कुमार बच्चे के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर के बहुआ में ट्रैक्टर मालिक ने मंगलवार रात पत्नी के वियोग के चलते कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
बांदा जिले में बबेरू थाना क्षेत्र के माचा मंझिवा निवासी देवकुमार शुक्ला (25) स्वर्गीय गंगा प्रसाद ट्रैक्टर मालिक थे। वह खुद ट्रैक्टर चलाते थे। दो माह पहले ललौली थाना क्षेत्र के दूलापुर स्थित भट्ठे में ईंट ढुलाई करने आए थे।

सहयोग में छोटा भाई रवि कुमार साथ रहता था। भट्ठे में बने कमरे में रात को खाने पीने के बाद दोनों भाई सोए थे। रवि की सुबह नींद खुली। भाई को न देखकर तलाश की तो दूसरी मंजिल के कमरे में बड़े भाई को रस्सी के फंदे से लटका पाया।
सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। एसआई उमाकांत यादव मौके पर पहुंचे। सूचना पर बांदा से बहन सावित्री और अन्य परिजन पहुंचे। सावित्री ने बताया कि भाई की पत्नी पूजा चार माह से मायके में थी। उसे कई बार भाई बुलाने गया था।
वह घर लौटने को तैयार नहीं थी। इस बात से मानसिक तनाव में रहता था और फांसी लगाकर जान दी है। भट्ठे में रहने वाले मजदूरों में चर्चा है कि दोनों भाई रात को शराब के नशे में विवाद कर रहे थे। उसके बाद सो गए थे। भाई से विवाद भी आत्महत्या का कारण हो सकता है। घटना से मां कुसमा देवी और अन्य परिजनों का हाल बेहाल दिखा।