{"_id":"6adf94d4559d43468f049245","slug":"maharishi-valmiki-jayanti-celebrated-with-enthusiasm-banda-news-c-212-1-bnd1007-153900-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: उत्साह के साथ मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: उत्साह के साथ मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती
Mon, 26 Oct 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
फोटाे 11- नरैनी में आयोजित कार्यक्रम में जानकारी देते वक्ता। संवाद
बांदा/नरैनी/तिंदवारी। विभिन्न स्थानों पर सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में महर्षि वाल्मीकि के जीवन, विचारों और साहित्यिक योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता, सद्भाव व भाईचारे की भावना मजबूत करने का संदेश दिया।
नरैनी की ग्राम पंचायत परसहर स्थित वाल्मीकि बस्ती में आयोजित समारोह में सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि को नमन किया। मुन्ना सिंह पटेल, सुमन दिवाकर, सगीर प्रधान और लालू यादव ने उनके जीवन और योगदान पर जानकारी दी।
बबेरू के महर्षि कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने छात्राओं को महर्षि वाल्मीकि के संघर्ष, तपस्या और दृढ़ संकल्प से प्रेरणा लेने की सीख दी। विवेक गुप्ता, प्रताप सिंह सचान, रामजीत साहू, पूनम रस्तोगी, माया गुप्ता, प्रमिला शर्मा, वंदना सिंह और उमेश कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
तिंदवारी के काली मंदिर परिसर में महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा साहू ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचार और आदर्श युगों तक मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे। रमेश चंद साहू, अनुराग सिंह पटेल, भारती शुक्ला और संतोष पंसारी उपस्थित रहे।