फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   About 1 million more voters in local body electoral rolls compared to the Legislative Assembly rolls

Banda News: विधानसभा से करीब 10 लाख ज्यादा वोटर निकायों की सूची में

Mon, 26 Oct 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
About 1 million more voters in local body electoral rolls compared to the Legislative Assembly rolls
बांदा। बुंदेलखंड के पांच जिलों में मतदाताओं की संख्या को लेकर दो अलग-अलग तस्वीरें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा-विधानसभा की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जहां बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा और जालौन में कुल 44.40 लाख मतदाता दर्ज हैं।
वहीं राज्य निर्वाचन आयोग की पंचायत और शहरी निकायों की मतदाता सूचियों में इन जिलों के मतदाताओं की संयुक्त संख्या 54.36 लाख है। यानी दोनों के आंकड़ों में करीब 9.96 लाख मतदाताओं का अंतर है।
विज्ञापन

निकायों और पंचायतों की सूची में दर्ज मतदाताओं की संख्या विधानसभा सूची के मुकाबले लगभग 22.4 प्रतिशत अधिक है। अब सवाल ये कि वह काैन से मतदाता हैं जो स्थानीय निकाय के चुनाव में वोट डालने का हक रखते हैं लेकिन विधान सभा और लोकसभा के चुनाव में वह वोट नहीं डाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 10 जून 2026 को प्रकाशित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची और शहरी निकायों की मतदाता सूची के आंकड़ों को जोड़ने पर यह तस्वीर सामने आती है। दूसरी ओर, एसआईआर के बाद विधानसभा की मतदाता सूची में पांचों जिलों के कुल 44,40,330 मतदाता दर्ज हैं। इन जिलों में एसआईआर के दौरान कुल 4,72,389 नाम हटाए जाने के आंकड़े भी सामने आए थे।

-------------
जालौन में सबसे ज्यादा, महोबा में सबसे कम अंतर

जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो पंचायत और शहरी निकायों की मतदाता सूची तथा विधानसभा की मतदाता सूची के बीच सबसे ज्यादा अंतर जालौन में है। यहां निकायों और पंचायतों के कुल 14,66,374 मतदाताओं के मुकाबले विधानसभा सूची में 11,31,999 मतदाता हैं। दोनों के बीच 3,34,375 मतदाताओं का अंतर है।
.........

बांदा में पंचायत और शहरी निकायों की संयुक्त मतदाता संख्या 14,66,631 है, जबकि विधानसभा सूची में 12,29,887 मतदाता हैं। यहां दोनों के आंकड़ों में 2,36,744 का अंतर है।
चित्रकूट में पंचायत और निकायों की सूची में 8,38,370 मतदाता दर्ज हैं, जबकि विधानसभा सूची में 6,68,198 मतदाता हैं। इस तरह दोनों सूचियों के बीच 1,70,172 मतदाताओं का अंतर है।

हमीरपुर में पंचायत और निकायों की संयुक्त मतदाता संख्या 9,28,846 है। विधानसभा सूची में 7,81,989 मतदाता दर्ज हैं। दोनों के बीच 1,46,857 मतदाताओं का अंतर है। महोबा में पंचायत और निकायों की सूची में 7,36,335 मतदाता हैं, जबकि विधानसभा सूची में 6,28,257 मतदाता दर्ज हैं। यहां यह अंतर 1,08,078 है।
..............

चित्रकूट में एसआईआर के बाद 6.68 लाख मतदाता
चित्रकूट के आंकड़े मतदाता सूचियों के अंतर को समझने के लिहाज से अहम हैं। वर्ष 2024 में जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर कुल 7,34,948 मतदाता थे। इनमें चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में 3,85,302 और मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में 3,53,646 मतदाता शामिल थे।

एसआईआर के दौरान जिले में 1,03,000 डुप्लीकेट और लापता मतदाताओं तथा 7,454 मृत मतदाताओं के नाम हटाए जाने के आंकड़े दिए गए हैं। वर्तमान में विधानसभा की मतदाता सूची में 6,68,198 मतदाता दर्ज हैं।
इसके मुकाबले वर्ष 2026 की त्रिस्तरीय पंचायत मतदाता सूची में 7,02,536 मतदाता दर्ज हैं। पंचायत की सूची में वर्ष 2021 के मुकाबले मतदाताओं की संख्या में भी वृद्धि हुई है। वर्ष 2021 में जिले में 6,70,220 मतदाता थे। वर्ष 2026 की सूची में 1,01,520 नए मतदाता जोड़े गए, जबकि 69,204 नाम हटाए गए।

............
मतदाता सूचियों के अंतर की वजह क्या?

पांचों जिलों के आंकड़े यह सवाल जरूर खड़ा करते हैं कि विधानसभा और पंचायत-निकायों की मतदाता सूचियों में इतना अंतर क्यों है। हालांकि, इन आंकड़ों को सीधे-सीधे फर्जी या गलत मतदाता उचित नहीं माना जा सकता।
दोनों सूचियां अलग-अलग चुनावी व्यवस्थाओं के तहत तैयार होती हैं। उनके प्रकाशन की तारीख, संबंधित निर्वाचन क्षेत्र और पुनरीक्षण की प्रक्रिया में अंतर हो सकता है। लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है कि दोनों ही सूचियां एक ही प्रक्रिया के तहत बनाई जाती हैं।
इसके बावजूद पांचों जिलों में सामने आया करीब 9.96 लाख मतदाताओं का अंतर मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया और दोनों सूचियों के समन्वय पर सवाल खड़े करता है।
पांचों जिलों का संयुक्त डेटा

जिला कुल मतदाता एसआईआर में हटाए गए नाम
बांदा 12,29,887 1,19,634

चित्रकूट 6,68,198 70,750
हमीरपुर 7,81,989 57,742

महोबा 6,28,257 58,702
जालौन 11,31,999 1,65,561

कुल 44,40,330 4,72,389
----------------------------

जिला नगर पालिका परिषद नगर पंचायत कुल शहरी मतदाता

बांदा 1,76,964 76,806 2,53,770
चित्रकूट 87,361 50,552 1,37,913

हमीरपुर 1,37,674 62,654 2,00,328
महोबा 96,814 51,384 1,48,198

जालौन 3,22,843 74,235 3,97,078
कुल 8,21,656 3,15,631 11,37,287

------------------------
जिला ग्रामीण पंचायत मतदाता

बांदा 12,12,861
चित्रकूट 7,00,457

हमीरपुर 7,28,518
महोबा 5,88,137

जालौन 10,69,296
कुल 42,99,269

आंकड़े उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की 10 जून 2026 के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची से।
...............

पंचायत-निकाय और विधान सभा मतदाता सूची में अंतर को खत्म करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों सूचियां अलग-अलग बनाई जाती है। हमारी कोशिश है कि दोनों सूचियों में अंतर न रहे।
चंद्रशेखर, एडीएम चित्रकूट

..................
दोनों मतदाता सूचियों में अंतर का कारण यह है कि वोटर जिस गांव का होता है उसका वोट वहां की ग्राम पंचायत स्तर की सूची में होता है। वहीं वोटर जहां काम कर रहा होता है वहां की विधान सभा मतदाता सूची में फाॅर्म-8 भरकर नाम जोड़वा लेता है। इसी कारण यह अंतर आ जाता है।

राजीव राज, जिला उपनिर्वाचन अधिकारी, जालाैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed