फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   track damage in kanpur roora station

कानपुरः रूरा स्टेशन के पास ट्रैक डैमेज, गाड़ियां रूकीं

Mon, 02 Jan 2017 11:21 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 02 Jan 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
track damage in kanpur roora station
डेमो
कानपुर के रूरा रेलवे स्टेशन के पास अचानक पटरियां टूटने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन ट्रेनों को रेड सिग्नल देकर रोका गया। राजधानी ट्रेन काफी देर तक स्टेशन पर ही खड़ी रही।सोमवार सुबह रूरा रेलवे स्टेशन के पास पटरी चटक गई। ट्रैक की मरम्मत के लिए रेलवे के कर्मचारी जुट गए। कहीं कोई बड़ा हादसा न हो जाए इसके मद्देनजर नॉर्दन सेंट्रल रेलवे को एलर्ट कर दिया गया। ये वही रूरा रेलवे स्टेशन है जहां चार दिन पहले एक बड़ा रेल हादसा हुआ था। ट्रेनों की बोगियां पटरी से उतर कर नदी में जा गिरीं थीं। सौ लोग से ज्यादा घायल हुए थे लेकिन किसी की मौत नहीं हुई थी। इस दुर्घटना के बाद रेलवे को 30 करोड़ तक की चपत लगी थी। इस हादसे के बाद भी रेलवे पूरी तरह से चौकस नहीं दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन

झींझक के पास दिल्ली हावड़ा रेल लाइन के रुरा रेलबे लाइन के खम्भा संख्या 1061 के 11 और 13 के बीच अप लाइन में दरार पड़ने के कारण रुरा-झींझक के बीच ओएचई लाइन कटवाई गई जिसके कारण करीब 45 मिनट तक अप व डाउन लाइनों का यातायात ठप रहा इस दौरान सभी ट्रेनें जहां की तहां फंसी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed