{"_id":"60f5d7bd8ebc3e6d477bebdf","slug":"tourist-bus-overturned-on-the-highway-17-injured-akbarpur-news-knp641249455","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे पलटी टूरिस्ट बस, 17 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारे पलटी टूरिस्ट बस, 17 घायल
विज्ञापन
कानपुर देहात में सोमवार को हाईवे पर पलटी बस को हटाती क्रेन। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/मुंगीसापुर। कानपुर इटावा हाईवे पर डेरापुर क्षेत्र के फौजी ढाबा के पास सोमवार दोपहर अहमदाबाद से कानपुर जा रही टूरिस्ट बस पलट गई। इससे बस सवार 17 लोग लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सभी का उपचार शुरू किया। बस में करीब 40 लोग सवार थे। मामूली घायल अन्य यात्री दूसरे वाहनों से कानपुर रवाना हो गए। घटना के बाद से चालक परिचालक फरार हैं।
अहमदाबाद से कानपुर जा रही बस फौजी ढाबा के पास अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे पलट गई। इससे सवारियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग बचाव के लिए दौड़े। इस बीच डेरापुर व अकबरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायल 17 लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जिला अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से हड़कंप मच गया। सीएमएस डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. अवधेश कटियार व डॉ. श्रीप्रकाश स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ घायलों के उपचार में जुट गए। यहां से उन्नाव के माखी निवासी दिनेश को गंभीर हालत में कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
बस में करीब 40 लोग सवार थे। मामूली रूप से घायल अन्य यात्री दूसरे वाहनों से कानपुर रवाना हो गए। पुलिस ने क्रेन मंगवा कर बस को सीधा करवाया। डेरापुर इंस्पेक्टर आलोक कुमार ने बताया कि बस के चालक व परिचालक फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
इटावा में ड्राइवर अंकल ने पी थी शराब
बस में सवार शिवा व मनीष ने बताया कि अहमदाबाद से आने के दौरान इटावा में बस खराब हो गई। इस पर वहां दूसरी बस उपलब्ध कराई गई। इस बीच बस के ड्राइवर अंकल ने साथी परिचालक के साथ मिलकर शराब पी। सवारियों ने कहा कि चालक के नशे में होने से बस अनियंत्रित होकर पलटी है। दोनों बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। बच्चों की मां व दादी भी घायल हैं।
हादसे में यह हुए घायल
हादसे में कटोघन खागा फतेहपुर के रूपेंद्र सिंह (28), गदनपुर आहार बिल्हौर के मुलायम सिंह (26), अनिल (25), लालाराम (45), भिंड मध्य प्रदेश के गौरव सिंह (29), प्रदुम्न सिंह (30), सुजैन का पुरवा गुरबक्शगंज रायबरेली के अर्जुन (26), धनगवां जलालगढ़ पुरलिया बिहार के रामू ऋषि (27), खनखुदिया पुरलिया के रंजीत ऋषि (29), पारा माखी उन्नाव के दिनेश (32), कुलदीप (25), गुड्डू (29), राम प्रकाश (35), जरैली बिलग्राम हरदोई की आरती (23), मगराहा मल्लांवा हरदोई की राजकुमारी (60), शिवा (12), मनीष (12) घायल हुए हैं।
काम तो मिला नहीं पैर भी कट गया
कटोघन खागा जिला फतेहपुर के रुपेंद्र ने बताया कि वह काम की तलाश में अहमदाबाद गया था। करीब 15 दिन वहां भटकने के बाद भी कहीं काम नहीं मिला। वहां जब रुपये खत्म होने लगे तो घर लौट रहा था। बस पलटने से वह घायल हो गया। पारा माखी उन्नाव के दिनेश, कुलदीप, गुड्डू व रामप्रकाश काम के सिलसिले में अहमदाबाद गए थे। वहां काम न मिलने पर लौट रहे थे तभी चारो घायल हो गए। इसमें दिनेश का एक पैर कट गया है। उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है।
कोरोना की तीसरी लहर के डर से लौट रहे थे घर
बस में सवार कई लोग अहमदाबाद गुजरात से घरों को लौट रहे थे। धनगवां जलालगढ़ पुरलिया बिहार के रामू ऋषि व रंजीत ऋषि ने बताया कि वह कई माह से गुजरात में काम कर रहे थे। इस बीच कोरोना की तीसरी लहर आने की चर्चा तेज हो रही थी। इसी डर से घर लौट रहे थे। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से वह दोनों भी घायल हो गए।
जिला अस्पताल में बाहर से धागा मंगाया तब लगे टांके
जिला अस्पताल में एक साथ 17 घायल पहुंचे तो अफरा तफरी मच गई। इमरजेंसी में बेड खाली कराए गए। वहीं घायलों को टांका लगाने के दौरान धागा खत्म हो गया। इस पर सीएमएस ने नकद रुपये देकर बाहर से धागा मंगाया, तब घायलों के टांके लगाए जा सके। इससे जिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवा की भी पोल खुल गई।
आठ एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचे मरीज
मुंगीसापुर। हाईवे किनारे यात्रियों ने भरी बस के पलटने की सूचना पर तत्काल एंबुलेंस के लिए फोन किया गया। इस पर 108 की पांच, 102 की एक, एनएचएआई की दो एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। बस से घायलों को निकाले जाने के बाद इन एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। एनएचएआई एंबुलेंस प्रभारी विनीत यादव व 108 एंबुलेंस के चालक गोपाल शर्मा, ईएमटी विजय आदि ने पूरी तत्परता से मरीजों को अस्पताल पहुंचाया।