{"_id":"58a1688b4f1c1b1235d849e7","slug":"tough-paper-jam-the-problem-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैम का पेपर टफ, स्टूडेंटों को दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैम का पेपर टफ, स्टूडेंटों को दिक्कत
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 13 Feb 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
जैम का पेपर टफ, स्टूडेंटों को दिक्कत
ज्चाइंट एंट्रेंस एग्जाम फॉर एमएससी (जैम) का ऑनलाइन पेपर टफ रहा। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के उलझाने वाले लंबे सवाल पूछे गए। इसे हल करने में स्टूडेंटों को दिक्कत हुई। जैम से आईआईटी की एमएससी की सीटें भरी जाती हैं।
जैम के पेपर दो पालियों (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक) में कराए गए। पीएसआईटी को सेंटर बनाया गया। पहली पाली की परीक्षा में 467 स्टूडेंटों को शामिल होना था लेकिन 418 स्टूडेंटों ने ही पेपर दिया। दूसरी पाली की परीक्षा 17 स्टूडेंटों ने छोड़ दी। 211 की जगह 194 स्टूडेंटों ने परीक्षा दी है। आईआईटी प्रशासन का कहना है कि जैम के रिजल्ट 27 मार्च को आएंगे, फिर देश की 23 आईआईटी की एमएससी की सीटें भरी जाएंगी।
------------------------
230 स्टूडेंटों ने छोड़े गेट के पेपर
कानपुर (ब्यूरो)। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) के ऑनलाइन पेपर 230 स्टूडेंटों ने छोड़ दिए हैं। पेपर पनकी इंडस्ट्रियल एरियर के एक सेंटर पर कराए गए। सुबह की पाली में 800 स्टूडेंटों को पेपर देना था लेकिन 700 उपस्थित हो सके। दूसरी पाली में 700 की जगह 570 स्टूडेंटों ने पेपर दिए हैं। गेट के रिजल्ट 27 मार्च को घोषित होंगे। इसके जरिये आईआईटी की एमटेक और पीएचडी की सीटें भरी जाती हैं। देश में 23 आईआईटी हैं।