फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tough Mathematics, Physics also cry

मैथमेटिक्स टफ, फिजिक्स ने भी रुलाया

Mon, 23 May 2016 12:33 AM IST
amarujala bearo
amarujala bearo Updated Mon, 23 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Tough Mathematics, Physics also cry
बेनाझाबर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन से जेईई मेंस की परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। - फोटो : amarujala
कानपुर। देश की 22 आईआईटी और आईएसएम धनबाद में एडमिशन के लिए रविवार को हुए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस 2016 में मैथमेटिक्स और फिजिक्स का पेपर टफ बताया गया। स्टूडेंटों ने कहा कि पेपर काफी लंबा था, जिसे हल करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल सका। केमिस्ट्री का पेपर सामान्य और सरल रहा। केमिस्ट्री में ज्यादातर क्वेश्चन आर्गेनिक और इन आर्गेनिक केमिस्ट्री से पूछे गए। मल्टीपल च्वाइस के कुछ क्वेश्चन ने जरूर परेशान किया। 
विज्ञापन

पेपर का पैटर्न बदला
फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के पेपर का पैटर्न इस बार (2016) बदल गया। पिछली बार (2015) जहां 504 मार्क्स के क्वेश्चन पूछे गए थे, वहीं इस बार 372 मार्क्स के क्वेश्चन आए। सुबह की पाली (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) में 54 (हर सब्जेक्ट के 18-18 क्वेश्चन) क्वेश्चन का पेपर आया, जो कि 186 मार्क्स (हर सब्जेक्ट 62-62 मार्क्स) का रहा। शाम की पाली (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक) में भी 186 मार्क्स के 54 क्वेश्चन पूछे गए। 
विज्ञापन

माइनस मार्किंग ने रोका हाथ
माइनस मार्किंग ने स्टूडेंटों को तुक्का नहीं मारने दिया। सामान्य आब्जेक्टिव क्वेश्चन का आंसर गलत हुआ तो सही आंसर से एक मार्क्स कटेंगे। मल्टीपल च्वाइस (एक से ज्यादा आंसर वाले सवाल) का एक क्वेश्चन गलत हुआ तो सही आंसर से 2 मार्क्स कट जाएंगे। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के पहले पेपर में 24 मल्टीपल च्वाइस के 24 क्वेश्चन पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा 
शहर के नौ केंद्रों पर 3350 स्टूडेंटों ने पेपर दिया। जेईई चेयरमैन प्रो. एसएन सिंह ने बताया कि आईआईटी कानपुर परिक्षेत्र के यूपी, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश में 45 एग्जामिनेशन सेंटर बनाए गए, जहां 18 हजार 111 स्टूडेंटों ने पेपर दिया है। देश भर में एक लाख 52 हजार स्टूडेंटों ने टेस्ट दिया। दुबई में भी केंद्र बना था। 


माता-पिता का भी इम्तहान
कड़ी धूप में स्टूडेंटों के साथ ही उनके अभिभावक और माता-पिता ने भी इम्तहान दिया। स्टूडेंट को प्रवेश परीक्षा से डेढ़ घंटे (सुबह 7:30 बजे) पहले लेकर केंद्र पहुंचे, फिर तीन घंटे (सुबह 9 बजे से 12 बजे तक) पेपर दिलवाया। इसके बाद दो घंटे (दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक) इंतजार किया, फिर दूसरा पेपर (दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक) दिलवाया। इस दौरान माता-पिता परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े होकर लू के थपेड़े खाते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed