{"_id":"5769986b4f1c1bdf7db485d1","slug":"tope-park-budget-approved","type":"story","status":"publish","title_hn":"तात्या टोपे पार्क का बजट मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तात्या टोपे पार्क का बजट मंजूर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Wed, 22 Jun 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
पार्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। केडीए तात्या टोपे नगर योजना में प्रस्तावित शहर के पहले थीम पार्क पर पहले साल पांच करोड़ रुपये खर्च करेगा। पार्क की डिजाइन तैयार कर रही दिल्ली की फर्म ने मंगलवार को केडीए वीसी जयश्री भोज के साथ बैठक की। इसमें केडीए वीसी ने तात्या टोपे पार्क निर्माण के बजट को मंजूरी दे दी। अब कंपनी जल्द ही पार्क निर्माण की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगी। अगस्त तक पार्क निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
केडीए ने तात्याटोपे नगर योजना, बर्रा में प्रथम स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख सेनानायक तात्या टोपे पर आधारित पार्क बनाने की तैयारी की है। साढ़े तीन एकड़ में फैले पार्क की डिजाइन दिल्ली की फर्म ने तैयार की है। पार्क के विकास पर करीब 15 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान है। केडीए ने पार्क के लिए पांच करोड़ रुपये का बजट पास किया था। केडीए सीएटीपी आशीष शिवपुरी ने बताया कि पार्क के बजट को मंजूरी मिल गई है। अब डीपीआर बनाई जाएगी। डीपीआर से पार्क का इस्टीमेट और निर्माण अवधि का पता चलेगा। इसके बाद पार्क का विकास होगा।
तेज हो मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण
कानपुर (ब्यूरो)। परेड में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग के काम की धीमी गति पर केडीए के चीफ इंजीनियर सरवत अली ने नाराजगी जताई। मंगलवार को पार्किंग के काम का निरीक्षण करने पहुंचे चीफ इंजीनियर ने निर्माण तेज करने के निर्देश दिए। बारिश के दौरान मिट्टी न कटे, इसके लिए बालू की लेयर बिछाने और अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा। चीफ इंजीनियर ने केडीए वीसी को निरीक्षण की रिपोर्ट सौंपी।
विज्ञापन
शताब्दी नगर पार्क की डिजाइनिंग शुरू
केडीए ने शताब्दी नगर योजना में प्रस्तावित करीब दो एकड़ क्षेत्रफल के बड़े पार्क की डिजाइनिंग का काम शुरू कर दिया है। इस पार्क में भी हरियाली के बीच योजना के लोगों को मनोरंजन की सौगात मिलेगी। यह पार्क मोतीझील के बाल उद्यान की तर्ज पर विकसित किया जा सकता है। केडीए अधिकारी इस पार्क के लिए आधुनिक डिजाइन बनाने में जुटे हैं।