{"_id":"5727b6164f1c1ba6155cd586","slug":"took-the-child-out-of-the-flat-hyena","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट के बाहर से बच्ची ले गया लकड़बग्घा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैट के बाहर से बच्ची ले गया लकड़बग्घा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
बच्ची के शव के पास दुखी बैठी मां (बाएं), खुशी का फाइल फोटो आैर बेसुध पिता।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। कल्याणपुर के अर्धविकसित नवशीलधाम टाउनशिप में एक लकड़बग्घा ढाई साल की बच्ची को फ्लैट के बाहर से उठा ले गया। काफी देर बाद थोड़ी दूर खेत में खून से लथपथ उसका शव पड़ा मिला। वहीं ग्रामीणों ने लकड़बग्घे को भागते देखा। मामले की जानकारी मिलते ही कई थानों का फोर्स और सीओ मौके पर पहुंचे।
कल्याणपुर बिठूर रोड पर नवशीलधाम फेज-टू में आईटीआई पांडुनगर में अनुदेशक अरविंद कश्यप रहते हैं। घर में पत्नी नीलम और दो बेटियां ढाई वर्षीय माही और खुशी (5) हैं। सोमवार रात करीब 8:30 बजे माही पड़ोस में रहने वाले डॉ. एके सिंह के बच्चों के साथ बाहर खेल रही थी। काफी देर तक बेटी नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन की। आस-पड़ोस में कहीं बच्ची नहीं मिली। फिर सभी लोग माही को तलाशने लगे।
कुछ दूर खेत में जाकर देखा तो माही का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। पूरे शरीर में जानवर के दांतों और पंजों के निशान थे। वहीं लकड़बग्घा मंडरा रहा था जिसे लोगों ने खदेड़ा। पिता अरविंद बेटी को कल्याणपुर के एक निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर सुनते ही मां नीलम अचेत हो गई और घर में चीखपुकार मच गई। आदमखोर लकड़बग्घे की बात सुनते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कल्याणपुर सीओ राजेश सिंह, इंस्पेक्टर संतोष सिंह सहित कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
निर्माणाधीन टाउनशिप बनी काल
नवशीलधाम रेजीडेंशियल टाउनशिप मौजूदा समय में निर्माणाधीन हालात में है। छह महीने पहले ही अरविंद परिवार सहित मकान में शिफ्ट हुए थे। परिजनों ने बताया कि किशोर बंधु बिल्डर के मालिक राजीव भरतिया ने टाउनशिप तो डेवलप कर दी, लेकिन उसमें रहने वाले लोगों को सुरक्षित नहीं किया। बाउंड्री नहीं होने की वजह से लकड़बग्घा घर के बाहर से बच्ची को उठा ले गया। इस घटना ने इलाकाई लोगों को झकझोर कर रख दिया। ग्रामीण और टाउनशिप के लोग सहमें हुए हैं। टाउनशिप में रहने वाले लोगों ने कहा कि बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस से शिकायत करेंगे।