फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Took obscene photos of the girl, blackmailed and take four lakhs, now the threat of murder

दुस्साहस: युवती के अश्लील फोटो खींचे, ब्लैकमेल कर चार लाख वसूले, अब पाकिस्तान के नंबर से आ रही हत्या की धमकी

Mon, 06 Sep 2021 10:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 06 Sep 2021 10:37 AM IST
सार

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। कारोबारी की बेटी बिहार के एक बड़े शिक्षण संस्थान में कार्यरत है। एफआईआर के मुताबिक उसी संस्थान में आमिर हुसैन नाम का शख्स काम करता है।

विज्ञापन
Took obscene photos of the girl, blackmailed and take four lakhs, now the threat of murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के स्वरूपनगर के एक बड़े कारोबारी की बेटी के सहकर्मी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच ली। ब्लैकमेल कर चार लाख रुपये वसूल लिए। जब पीड़िता ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं अब जब पीड़िता की शादी तय हुई तो रिश्ता तुड़वाने के लिए मंगेतर को धमकाया और युवती पर तेजाब डालने की धमकी दी।
विज्ञापन


जिन नंबरों से धमकी दी जा रही है, वे पाकिस्तान के बताए जा रहे हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। कारोबारी की बेटी बिहार के एक बड़े शिक्षण संस्थान में कार्यरत है। एफआईआर के मुताबिक उसी संस्थान में आमिर हुसैन नाम का शख्स काम करता है।
विज्ञापन


 

सहकर्मी होने की वजह से दोनों की आपस में बातचीत होती थी। आरोप है कि एक ट्रेनिंग के दौरान आमिर पीछा करते हुए उसके होटल पहुंचा। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और आपत्तिजनक फोटो खींच ली। ब्लैकमेल कर उसके एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर जुलाई में 24 व 26 तारीख को 2-2 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।

पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी तय होने की जानकारी जब आमिर को मिली तो उसने धमकी दी है कि शादी की तो तेजाब डाल देगा। पूरे परिवार की हत्या कर देगा। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में आमिर पर छेड़छाड़, धमकी, आईटी एक्ट आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

बात करने को लिया मोबाइल, चुरा ली व्यक्तिगत जानकारी
पीड़िता के मुताबिक पहले जब उसकी आरोपी से बातचीत होती थी तो कई बार उसका मोबाइल फोन लिया। बाद में पता चला कि आरोपी ने पीड़िता के मोबाइल से उसकी फोटो, सोशल मीडिया एकाउंट के पासवर्ड आदि चोरी कर लिए। पुलिस साइबर सेल की भी मदद ले रही है। ताकि इलेक्ट्रानिक साक्ष्य आरोपी के खिलाफ जुटाए जा सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed