{"_id":"6ab6e59cd82e7f824a0022e1","slug":"tomorrow-there-will-be-a-traffic-exam-with-13000-students-kanpur-news-c-362-1-ka11029-157394-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कल 13 हजार छात्रों संग ट्रैफिक की भी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कल 13 हजार छात्रों संग ट्रैफिक की भी परीक्षा
विज्ञापन
कानपुर। रविवार को शहर में दो बड़ी परीक्षाओं में करीब 13 हजार परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। इस कारण यातायात पर भी दबाव बढ़ेगा। जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने यातायात, परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा में 15 केंद्रों पर 6588 अभ्यर्थी शामिल होंगे। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (संयुक्त संवर्ग) मुख्य परीक्षा में 14 केंद्रों पर 6226 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दोनों परीक्षाओं में कुल 12,814 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसके बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। दोनों परीक्षाओं को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
दोनों परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के साथ उनके परिजनों के भी बड़ी संख्या में आने की संभावना है। ऐसे में करीब 25 हजार लोगों की अतिरिक्त आवाजाही का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रशासन ने रोडवेज को अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए रेलवे को भी आवश्यक इंतजाम करने के लिए कहा गया है। परीक्षा के दौरान प्रमुख मार्गों और केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस को लगाया गया है।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर होगी विधि विज्ञान की परीक्षा
डीएमयू इंटर कॉलेज गोविंदनगर, जीएनके इंटर कॉलेज सिविल लाइंस, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चुन्नीगंज, राजकीय इंटर कॉलेज लाल इमली, राजकीय पॉलीटेक्निक विकासनगर, गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज गुमटी नंबर-5, हलीम मुस्लिम इंटर कॉलेज चमनगंज, जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज कल्याणपुर, कौशिल्या देवी बालिका इंटर कॉलेज किदवईनगर, लल्लू प्रसाद इंटर कॉलेज कैंट, मोहन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोविंदनगर, मुस्लिम जुबली गर्ल्स इंटर कॉलेज चमनगंज, श्री नागर जी विद्यालय इंटर कॉलेज कृष्णानगर और सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज साकेतनगर में परीक्षा होगी।