{"_id":"68fe848df8886964d108e813","slug":"tomorrow-the-charan-suhawa-guru-charan-yatra-will-come-to-the-city-kanpur-news-c-12-1-knp1007-1308994-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कल शहर आएगी चरण सुहावा गुरु चरण यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कल शहर आएगी चरण सुहावा गुरु चरण यात्रा
विज्ञापन
कानपुर। दिल्ली से चलकर पटना साहिब जा रही चरण सुहावा गुरु चरण यात्रा के 28 अक्तूबर को महानगर पहुंचने पर भव्य स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
इसी कड़ी में रविवार की शाम सिख समाज और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक गुरुद्वारा अकाली संतनगर में हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज एवं माता साहिब कौर के चरण पादुका के दर्शन कानपुर में होंगे। सभी पदाधिकारियों ने यह संकल्प लिया कि यात्रा के आगमन पर पूरे शहर में गुरु नानक देव जी और गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की शिक्षाओं के अनुरूप सेवा, समर्पण और एकता का संदेश प्रसारित किया जाएगा। इस माैके पर सांसद रमेश अवस्थी, विधायक महेश त्रिवेदी, नीलिमा कटियार, जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, अजीत सिंह छाबड़ा, रमिंदर सिंह रिंकू, राजेंद्र सिंह ज़िंदी, कुलदीप कौर, नीना विक्की सरदार आदि मौजूद रहे।