{"_id":"605f89918ebc3e590b344e71","slug":"toll-plaza-akbarpur-news-knp620314246","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारा टोल पर एक अप्रैल से बढ़ी दरों पर चुकाना होगा टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारा टोल पर एक अप्रैल से बढ़ी दरों पर चुकाना होगा टैक्स
विज्ञापन
बारा स्थित टोल प्लाजा।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। बारा टोल से निकलने वाले वाहन स्वामियों को एक और बड़ा झटका लगा है। एक अप्रैल से गाड़ी मालिकों को बढ़े टोल टैक्स को अदा करना होगा। टोल प्रशासन की माने तो कार पर पांच व बड़े वाहनों पर बीस रुपये बढ़ाए गए हैं, जोकि एक अप्रैल से लागू हो जाएगा। बारा टोल पर फास्टैग सिस्टम लागू होने के बाद अब टोल टैक्स की दरों में बढ़ोत्तरी की गई है। वाहन स्वामियों में नाराजगी देखी जा रही है। सरकार की ओर से बढ़ाया गया टोल टैक्स का सीधा सीधा असर जनता पर पडने वाला है।
ये है टोल टैक्स की बढ़ी दरें
वाहन का प्रकार पहले की दरें बढ़ा हुआ टोल टैक्स
कार 220 225
एलसीवी 340 355
बस/ट्रक 700 720
थ्री एक्सल 765 790
एचसीएम 1075 1110
ओवर साइज 1360 1405
लोकल मंथली पास 275 285
-
नोट- यह दरें आने-जाने की हैं।
-
डीजीएम बारा टोल मनोज शर्मा ने बताया कि बढ़ी दरों को लेकर बारा टोल पर तैयारी शुरू हो गई है। रेट लिस्ट बदलने का काम किया जा रहा है। एक अप्रैल से बढ़ी दरें लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन
ये है टोल टैक्स की बढ़ी दरें
वाहन का प्रकार पहले की दरें बढ़ा हुआ टोल टैक्स
कार 220 225
एलसीवी 340 355
बस/ट्रक 700 720
थ्री एक्सल 765 790
एचसीएम 1075 1110
ओवर साइज 1360 1405
लोकल मंथली पास 275 285
-
नोट- यह दरें आने-जाने की हैं।
-
डीजीएम बारा टोल मनोज शर्मा ने बताया कि बढ़ी दरों को लेकर बारा टोल पर तैयारी शुरू हो गई है। रेट लिस्ट बदलने का काम किया जा रहा है। एक अप्रैल से बढ़ी दरें लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन