फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   toll plaza agm resigns

भाजपाइयों पर दबंगई का आरोप, परेशान टोल प्लाजा एजीएम ने दिया इस्तीफा

Sat, 01 Apr 2017 12:15 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 01 Apr 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
 toll plaza agm resigns
कानपुर देहात का बारा टोल प्लाजा और एजीएम मनोज शर्मा
जिला प्रशासन और भाजपा नेताओं पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कानपुर देहात बारा जोड़ टोल प्लाजा के एजीएम मनोज शर्मा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा ओरिएंटल कंपनी को भेजा है। कहा कि जब तक प्रशासन उनकी मदद नहीं करेगा,  उनका यहां काम असंभव है। इस बारे में डीएम कुमार रविकांत सिंह ने कोई जानकारी होने से इनकार किया है। 
विज्ञापन


एजीएम ने प्रदेश में नई सरकार बनते ही भाजपाइयों पर दबंगई दिखाने का आरोप मढ़ा। कहा कि ये लोग अपनी गाड़ियां फ्री पास करवाने को लिस्ट भेज रहे हैं। प्रमाण के तौर पर उन्होंने कई नेताओं की लिस्ट अपने पास रखी है। बताया कि पहले सपाई दबाव बनाते थे, अब यह काम भाजपाई कर रहे हैं। हर साल टोल प्लाजा एक करोड़ रुपये के घाटे में जा रहा है। उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि गाड़ियां निकालने को लेकर हर दिन दबंगई की जाती है, इससे वह भयभीत हैं।
विज्ञापन


 एनएच-2 पर मार्च 2013 में स्थापित टोल प्लाजा का ठेका ओरिएंटल कंपनी के पास है। टोल की ही आय से कंपनी को इटावा से चकेरी तक सिक्स लेन बनाना है। इसके लिए कंपनी ने 1900 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। एजीएम ने बताया कि टोल से प्रतिदिन 19 हजार वाहन पास होते हैं। इससे करीब 30 लाख रुपये की आय होती है। पिछले 11 माह से जिला प्रशासन व नेताओं ने हद कर रखी है। एक हजार से अधिक गाड़ियां रोजाना दबंगई के बल पर निकलवाई जा रही हैं। इसमें तीन सौ पुलिस की और तीन सौ जिला प्रशासन की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार गाड़ियां निकालने को लेकर लोग मारपीट करते हैं। प्रशासन उनकी मदद नहीं करता। एजीएम ने नोटबंदी के दौरान लगे वसूली के आरोप पर कहा कि जिला प्रशासन ने दबाव बनाने के लिए उन पर शांतिभंग का मुकदमा लिखवा दिया। इसके लिए पांच लाख रुपये का मुचलका भरवाया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि किसी अधिकारी से शांति का खतरा कैसे हो गया। 


भाजपा सांसद ने कहा कि ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा
एजीएम के इस्तीफे की खबर के बाद अकबरपुर रनियां के भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा, लेकिन यह टोल पूर्णतया गलत बना हुआ है। मंजूरी एनएच- 2 के लिए है लेकिन एनएच- 25 का भी चार्ज वसूला जा रहा है। मंत्रालय में बात चल रही है कि कंपनी से रिकवरी तक होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed