{"_id":"67e5a3a9719280fc22056a18","slug":"toll-increased-by-rs-5-for-car-and-rs-10-for-bus-etawa-news-c-216-1-etw1002-123245-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कार का पांच रुपये और बस का 10 रुपये बढ़ा टोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कार का पांच रुपये और बस का 10 रुपये बढ़ा टोल
विज्ञापन
इटावा। कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर व्यवस्थाएं बढ़ाए बिना फिर टोल टैक्स बढ़ा दिया है। एक अप्रैल से नई दरों से टोल वसूला जाएगा। इसके लिए टोल अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। कार का पांच रुपये, बस और ट्रक का 10 रुपये टोल बढ़ा है।
हर साल की तरह इस बार भी नेशनल हाईवे पर टोल के दाम बढ़ा दिए गए हैं। हालांकि इन सबके बीच नेशनल हाईवे पर व्यवस्थाएं अभी भी दुरुस्त नहीं की गई हैं। जसवंतनगर से लेकर महेवा तक करीब साठ किलोमीटर के हाईवे पर जगह-जगह सड़क ऊबड़-खाबड़ है। अकेले मानिकपुर मोड़ से लेकर नग्ला दलप तक करीब छह किलोमीटर के दायरे में ही कई जगह गड्ढे हैं। चौधरी पेट्रोल पंप के पास सड़क ऊंची नीची है। नगला दलप के सामने कानपुर की ओर जाने वाली लेन पर सड़क चटकी है। इकदिल ओवरब्रिज पर भी गड्ढे भरने के दौरान सड़क को ऊपर-नीचे कर दिया गया है। पिलखर नहर पुल से पहले संकेतक बोर्ड टेढ़ा हो चुका है।