{"_id":"5f04d8828ebc3e42b4103c25","slug":"toilet-akbarpur-news-knp56991829","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट के शौचालयों में लगा ताला, फ्रीजर के पास जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट के शौचालयों में लगा ताला, फ्रीजर के पास जलभराव
विज्ञापन
कलक्ट्रेट के शौचालयों का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। उन्हें शौचालयों पर ताले लगे मिले। परिसर में लगे डीप फ्रीजर के पास गंदगी मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने शौचालयों के ताले खोलने और साफ-सफाई रखने को कहा।
मंगलवार दोपहर डीएम को कलक्ट्रेट के शौचालयों पर ताले लगे मिले। उन्होंने नाजिर जगदीश यादव से कहा कि दिन के समय शौचालयों में ताला लगा होना गंभीर बात है।
इसे नियमित रूप से खुलवाएं। कर्मचारियों, महिलाओं व जनता के लिए अलग-अलग शौचालय चिह्नित कर साइन बोर्ड लगवाएं। इससे शौचालय के लिए जाने वाले लोगों को पता चले कि कौन से शौचालय में जाना है। डीएम ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कलक्ट्रेट गेट के बाहर बिना मास्क के कार्यालय आने पर प्रतिबंध की सूचना भी चस्पा कराएं।
विज्ञापन
कार्यालयों में सैनिटाइजर जरूर रखें। अंदर आने वाले व्यक्ति के हाथों को सैनिटाइज कराएं और तय दूरी बनाएं। परिसर में फ्रीजर के आसपास जलभराव होने पर डीएम ने नाराजगी जताकर तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेट बैंक के बगल में शौचालय मरम्मत कार्य को देखकर गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने को कहा। कोविड हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर आने वाले लोगों को मास्क लगाने, सैनिटाइज, नाम, पता व मोबाइल नंबर रजिस्टर मेें दर्ज करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडेय मौजूद रहे।