फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Today the heads of 412 gram panchayats will take oath

आज शपथ लेंगे 412 ग्राम पंचायतों के प्रधान

Fri, 18 Jun 2021 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Today the heads of 412 gram panchayats will take oath
कानपुर देहात। पंचायत चुनाव के बाद 414 ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा नहीं हो सका था। इसके चलते इन ग्राम पंचायतों में सदस्यों के चुनाव के लिए दोबारा मतदान कराया गया था। अब 412 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा हो गया। यहां प्रधान 18 जून को वर्चुअल माध्यम से शपथ लेंगे। बीस जून को पहली बैठक होगी। इसके निर्देश सभी बीडीओ को जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 618 ग्राम पंचायतें हैं। पंचायत चुनाव के दौरान ग्रामीणों ने प्रधान पद के चुनाव में तो खूब ललक दिखाई, लेकिन ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव में रुचि नहीं ली। लिहाजा चुनाव के बाद भी 414 ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा न होने से समिति का गठन नहीं हो सका। जिला प्रशासन की ओर से सदस्यों का दोबारा चुनाव कराया गया।
विज्ञापन

अब 412 ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा हो चुका है। डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोबारा चुनाव के बाद भी मैथा ब्लॉक के शोभन व संदलपुर ब्लॉक के हवासपुर ग्राम पंचायत का कोरम पूरा नहीं हो सका। हाल ही में संगठित हुई 412 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को शुक्रवार को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बीस जून को नवनिर्वाचित प्रधानों की उपस्थिति में समिति का गठन कर पहली बैठक संपन्न कराई जाएगी। जिले के नौ ब्लॉकों के बीडीओ को शपथ व बैठक कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद अन्य औपचारिकता को पूरा कर गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे।

डेरापुर के प्रधानों को एसडीएम दिलाएंगे शपथ
डेरापुर। डेरापुर ब्लॉक में 39 संगठित हुई ग्राम पंचायतों के प्रधानों को शुक्रवार को शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। शपथ वर्चुअल माध्यम से दिलाई जाएगी। बीडीओ बब्बन राय ने बताया कि डीएम जेपी सिंह के निर्देश पर करीब 11 बजे एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। वहीं नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों को एडीओ पंचायत अश्वनी कुमार शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed