फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Today, the employees' and teachers' organizations will take out a tribute march.

Kanpur News: आज श्रद्धांजलि यात्रा निकालेंगे कर्मचारी और शिक्षक संगठन

Mon, 29 Sep 2025 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Today, the employees' and teachers' organizations will take out a tribute march.
इटावा। नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक राजीव यादव को न्याय दिलाने के लिए मंगलवार शाम साढ़े चार बजे शिक्षक और कर्मचारी संगठन श्रद्धांजलि यात्रा निकालेंगे। कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री अरविंद धनगर ने बताया कि कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद इटावा के संरक्षक राजीव कुमार यादव ने विभागीय उत्पीड़न से त्रस्त होकर विगत शुक्रवार को यमुना नदी में छलांग लगाकर अपना जीवन लीला समाप्त कर ली थी। उनको न्याय दिलाने के लिए उनके परिजनों, समस्त कर्मचारी संगठनों एवं शिक्षक संगठनों की तरफ से 30 सितंबर दिन मंगलवार को शाम 4:30 बजे से एक श्रद्धांजलि यात्रा एसपी चौराहा से नगर पालिका परिषद इटावा तक निकाली जाएगी। उन्होंने समस्त कर्मचारियों, शिक्षकों एवं आम जनमानस से अपील है कि श्रद्धांजलि यात्रा में अधिक से अधिक भागीदारी करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed