{"_id":"6a8b42a39cb95d0bb80dfde4","slug":"today-is-the-last-monday-of-sawan-there-will-be-route-diversion-for-heavy-vehicles-kanpur-news-c-220-1-ka21001-147815-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सावन का अंतिम सोमवार आज, भारी वाहनों के रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सावन का अंतिम सोमवार आज, भारी वाहनों के रहेगा रूट डायवर्जन
Mon, 24 Aug 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। सावन का चौथा व अंतिम सोमवार होने व कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था 23 अगस्त की रात आठ बजे से 24 अगस्त की रात 12 बजे तक रहेगी।
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि कानपुर नगर के थाना चौबेपुर से शिवली की तरफ आने वाले भारी वाहन जो कानपुर देहात से जालौन झांसी जाते हैं। ऐसे वाहन चौबेपुर, कल्यानपुर, पनकी से एनएच-19 से वाया बाराजोड़ होकर अपने गंतव्य मार्ग पर जा सकेंगे। कानपुर नगर के थाना कल्याणपुर से शिवली, मैथा की तरफ आने वाले भारी वाहनों को टिकरा से बायें मोड़कर सचेंडी से एनएच-19 से होकर अपने गंतव्य मार्ग पर जा सकेंगे जबकि सचेंडी से मैथा की तरफ भारी वाहनों का आना प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, कानपुर नगर के थाना अरौल से रसूलाबाद कानपुर देहात मार्ग व कानपुर नगर के थाना बिल्हौर से रसूलाबाद की तरफ आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेगे। जनपद कन्नौज व औरैया से याकूबपुर तिराहा होते हुए थाना रसूलाबाद की तरफ आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
इसके अलावा जालौन से कानपुर देहात भोगनीपुर की तरफ आने वाले भारी वाहनों को कानपुर नगर की तरफ जाना है, ऐसे वाहन भोगनीपुर चौराहा से दाहिने मुड़कर घाटमपुर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगें। कहा कि अकबरपुर से रूरा मार्ग की तरफ जाने वाले भारी वाहनों का दिन में सुबह सात बजे से रात 10:00 बजे तक प्रवेश पूर्व से ही प्रतिबंधित है। इस दौरान रात में भी भारी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
इसी तरह सिकंदरा के बिरहाना से झींझक मार्ग की तरफ जाने वाले भारी वाहनों का दिन में सुबह सात बजे से रात दस बजे तक प्रवेश पर पहले से रोक है। इस दौरान इस मार्ग पर रात में भी रोक लगाई गई है। रनियां से मैथा मार्ग की तरफ जाने वाले भारी वाहनों का दिन में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक प्रवेश पर रोक है। इस मार्ग पर रात में भी इनके प्रवेश पर रोक लगाई गई है। कहा कि रूट प्लान में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है।