फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Today is the first Monday of Sawan; routes will be diverted for the movement of heavy vehicles.

Kanpur News: सावन का पहला सोमवार आज, भारी वाहनों की आवाजाही के लिए रूट रहेंगे डायवर्ट

Mon, 03 Aug 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 03 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Today is the first Monday of Sawan; routes will be diverted for the movement of heavy vehicles.
कानपुर देहात। श्रावण मास का पहला सोमवार होने व कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन को लागू किया है। यह व्यवस्था दो अगस्त की रात आठ बजे से तीन अगस्त की रात 12 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि कानपुर नगर के थाना चौबेपुर से शिवली की तरफ आने वाले भारी वाहन जो कानपुर देहात से जालौन झांसी जाते है। ऐसे वाहन चौबेपुर, कल्यानपुर, पनकी से एनएच-19 से वाया बाराजोड़ होकर अपने गंतव्य मार्ग पर जा सकेंगे। कानपुर नगर के थाना कल्याणपुर से शिवली, मैथा की तरफ आने वाले भारी वाहनों को टिकरा से बायें मोड़कर सचेंडी से एनएच-19 से होकर अपने गंतव्य मार्ग पर जा सकेंगे जबकि सचेंडी से मैथा की तरफ भारी वाहनों का आना प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

वहीं, कानपुर नगर के थाना अरौल से रसूलाबाद कानपुर देहात मार्ग व कानपुर नगर के थाना बिल्हौर से रसूलाबाद की तरफ आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेगे। जनपद कन्नौज व औरैया से याकूबपुर तिराहा होते हुए थाना रसूलाबाद की तरफ आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इसके अलावा जालौन से कानपुर देहात भोगनीपुर की तरफ आने वाले भारी वाहनों को कानपुर नगर की तरफ जाना है, ऐसे वाहन भोगनीपुर चौराहा से दाहिने मुड़कर घाटमपुर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया की अकबरपुर से रूरा मार्ग की तरफ जाने वाले भारी वाहनों का दिन में सुबह सात बजे से रात 10:00 बजे तक प्रवेश पूर्व से ही प्रतिबंधित है। इस दौरान रात में भी भारी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी।इसी तरह सिकंदरा के बिरहाना से झींझक मार्ग की तरफ जाने वाले भारी वाहनों का दिन में सुबह सात बजे से रात दस बजे तक प्रवेश पर पहले से रोक है। इस दौरान इस मार्ग पर रात में भी रोक लगाई गई है। रनियां से मैथा मार्ग की तरफ जाने वाले भारी वाहनों का दिन में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक प्रवेश पर रोक है। इस मार्ग पर रात में भी इनके प्रवेश पर रोक लगाई गई है। कहा कि रूट प्लान में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed