फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   today extremely happy water chestnut farmers

आज बेहद बेहद खुश हैं ‘सिंघाड़ा किसान’, जानने के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट...

Wed, 16 Nov 2016 07:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 16 Nov 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
today extremely happy water chestnut farmers
लबालब तालाबों में इस बार जमकर हुई पैदावार
बांदा में इस साल जमकर हुई बारिश ने सिंघाड़ा किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। छह साल बाद पानी से लबालब तालाबों में सिंघाड़े की रिकॉर्ड पैदावार हुई है। हर छठवें दिन तालाबों से सिंघाड़े की खेप निकाली जा रही है।
विज्ञापन

तालाबों में पर्याप्त पानी न होने से कई सालों से सिंघाड़ा की खेती लगभग न के बराबर होती थी। इस साल बारिश जमकर हुई तो तालाब लबालब हो गए। किसानों ने उनमें सिंघाड़ा बो दिया। अब यह फल दे रहा है। शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर गुरेह गांव के तालाब में इन दिनों सिंघाड़ा तोड़ने का सिलसिला जारी है। तीन बीघे के इस तालाब में प्रति बीघा तीन कुंतल पैदावार हुई है। किसान राजा, लाला, सुशील, बबली, हरीचंद्र, कालका राम, हरिया आदि ने बताया कि वह समूह बनाकर सिंघाड़े की खेती कर रहे हैं। हर छठवें दिन फल तोड़ा जा रहा है। एक पौध में 14 से 16 सिंघाड़े निकल रहे हैं। इन्हें तोड़ने के बाद छठवें दिन पुन: इसमें फल आ जाता है। किसानों ने बताया कि छह सालबाद यह सुखद सीजन आया है, जब वे फसल से कुछ कमाई कर रहे हैं। सिंघाड़े की भरपूर पैदावार होने से आसपास की मंडियों से आवक कम हो रही है। स्थानीय पैदावार ही बाजार में नजर आ रही है। हालांकि भाव 20 रुपये किलो हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed