फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Today and tomorrow, RPF-GRP and Railways face ordeal

Kanpur News: आज और कल आरपीएफ-जीआरपी व रेलवे की अग्निपरीक्षा

Sat, 07 Feb 2026 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Today and tomorrow, RPF-GRP and Railways face ordeal
कानपुर। शहर के 46 सेंटरों पर शनिवार और रविवार को केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा है। इसमें आने वाले परीक्षार्थियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था संभालना रेलवे के साथ आरपीएफ व जीआरपी की अग्निपरीक्षा होगी। दोनों दिन मिलाकर करीब 70 हजार के आसपास परीक्षार्थी और उनके परिजनों को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेन संचालन के साथ ही भीड़ को काबू करने के लिए रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन

तय हुआ है कि भीड़ बढ़ने पर सिटी साइड के होल्डिंग एरिया चालू किए जाएंगे। यहां से परीक्षार्थियों के रूटों की ट्रेन आने पर ही उन्हें सीधे प्लेटफार्म पर भेजा जाएगा। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि क्यूआरटी के साथ रस्सा टीम बना दी गई है। शुक्रवार शाम से रविवार आधी रात के बाद तक ये टीमें सक्रिय रहेंगी। रेलवे के चेकिंग स्टाफ के अलावा अधिकारी कंट्रोल रूम से भीड़ का आंकलन करेंगे ताकि कहीं पर भीड़ अधिक दिखे तो तत्काल उसे नियंत्रित कराया जा सके।
विज्ञापन

परीक्षार्थी शुक्रवार रात से फुटकर में कानपुर सेंट्रल आने शुरू हो गए है। कई परीक्षार्थी सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्मों और फुट ओवरब्रिज पर बैठकर या लेट कर समय गुजारते दिखे। इस दौरान, जीआरपी और आरपीएफ जवान सक्रिय रहे और नजर रखे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed