{"_id":"67b62d525efc1307260d6a67","slug":"to-take-revenge-from-the-bullion-trader-he-along-with-his-friends-committed-the-robbery-kanpur-news-c-220-1-akb1007-123079-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सराफा व्यापारी से बदला लेने के लिए दोस्तों संग मिलकर की थी लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सराफा व्यापारी से बदला लेने के लिए दोस्तों संग मिलकर की थी लूट
Thu, 20 Feb 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। मारपीट के मामले में सराफा व्यापारी से बदला लेने के लिए पड़ोसी ने अपने दोस्तों के संग मिलकर लूट को अंजाम दे दिया। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी सहित दो को गिरफ्तार कर लूट का सामान व घटना में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है।
सिकंदरा थाना प्रभारी महेश कुमार ने मंगलवार शाम 7:55 बजे के करीब संदलपुर मार्ग की जटियापुर मोड़ नहर पुलिया के पास से औरैया के सत्तेश्वर पूर्वी निवासी जीतू उर्फ छन्नी व जाहिद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए 38 बिछिया, 15 अंगूठी, 11 जोड़ी पायल, 7, 250 रुपये व लूट में प्रयोग की गई बाइक को बरामद की है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी जीतू ने बताया कि करीब एक माह पहले उसका पड़ोस में रहने वाले सराफा व्यापारी संजय सोनी से विवाद हो गया था। व्यापारी ने उसके खिलाफ औरैया थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इससे वह रंजिश मानता था।
व्यापारी को सबक सिखाने के लिए जाहिद व दो अन्य दोस्तों के साथ सराफा व्यापारी के साथ लूट करने की योजना तैयार की। 10 फरवरी को उसने घर से व्यापारी का पीछा किया। सिकंदरा के सूर्या ओवरब्रिज के पास पहुंचने पर जानकारी साथियों को दी। इस पर उसके साथियों ने व्यापारी से जेवर व नकदी से भरे बैग छीनने के बाद भाग निकले। बता दें कि व्यापारी संग लूट के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे शातिरों की पहचान के लिए 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि दो शातिरों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
.............
सीसीटीवी फुटेज से शातिरों तक पहुंची पुलिस
व्यापारी संग लूट होने के मामले में पुलिस को घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तीन शातिर भागते हुए दिखे थे। इसके बाद स्वॉट टीम प्रभारी जेपी शर्मा व थाना पुलिस की टीम ने सिकंदरा से लेकर औरैया स्थित व्यापारी के घर तक रास्ते में लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। इस दौरान पुलिस को व्यापारी के घर आने जाने के दौरान आरोपी जीतू उर्फ छन्नी कई दिनों से रेकी करते हुए दिखाई देने पर पुलिस को आरोपी पर शक गहराया था।