फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   To save the crop, the current ran in the wires in the field, the death of the farmer

फसल बचाने के लिए खेत में लगे तारों में दौड़ाया करंट, किसान की मौत

Wed, 02 Feb 2022 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
To save the crop, the current ran in the wires in the field, the death of the farmer
राघवेंद्र सिंह की मौत पर बिलखते परिजन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
डेरापुर। थाना क्षेत्र के सिंहुठा गांव में छुट्टा मवेशियों से फसल बचाने के लिए लगाए गए तार में किसान ने करंट दौड़ा दिया। इसकी चपेट में आकर गांव के ही एक किसान के बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन

मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने घटनास्थल पर शव रख हंगामा किया। पुलिस ने तार में विद्युत लाइन जोड़ने वाले पिता-पुत्रों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बल्दीपुरवा गांव के किसान सिपाही लाल का सिंहुठा गांव के पास निजी ट्यूबवेल लगा है उसका बेटा रामशंकर ट्यूबवेल व खेत की रखवाली करता है। उसने एक खेत में आलू की बुआई कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टा मवेशियों से फसल की सुरक्षा के लिए खेत के चारो ओर तार लगाए हैं। रात में वह तारों विद्युत लाइन जोड़कर करंट प्रवाहित कर देता है। मंगलवार की सुबह वह बिजली का तार हटाना भूल गया।
वहीं, करीब दस बजे सिंहुठा गांव निवासी राघवेंद्र सिंह (40) बंबा से अपने खेत में पानी लगाने जा रहा था। मेड़ से निकलते समय वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। जानकारी पर भाई शैलेंद्र उसे उपचार के लिए सीएचसी ले जा रहा था कि रास्ते में राघवेंद्र की मौत हो गई।
परिजनों ने शव को फिर से खेत में रखकर हंगामा किया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी रामपुत्र ने कार्रवाई का भरोसा देकर परिजनों को शांत कराया।

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश जायसवाल ने बताया कि मृतक के भाई शैलेंद्र सिंह की तहरीर पर ट्यूबवेल मालिक सिपाही लाल व बेटे रामशंकर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed