फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   to kill pet dog altercation

पालतू कुत्ते को मारने पर मचा बवाल, 10 से ज्यादा घायल

Mon, 02 Jan 2017 04:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 02 Jan 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
to kill pet dog altercation
डेमो
पालतू कुत्ते को मारने पर फर्रुखाबाद में जबरदस्त बवाल हो गया। दो पक्षों की मारपीट में 10 से ज्यादा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वालों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन

शहर के रेलवे रोड नवाब न्यामत खां पश्चिम निवासी महेश राठौर और पड़ोसी महेश शर्मा के बीच रविवार रात पालतू कुत्ते को मारने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग बाहर निकल आए और लाठियां चलने लगीं। मारपीट होने से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। महेश शर्मा के परिवार वाले महेश राठौर के घर में घुस गए। बसपा नेता राजनराय जौली राजपूत ने मामले की सूचना रेलवे रोड चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी रवींद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर चौकी पहुंचे। दोनों पक्षों के पकड़े जाने की जानकारी होने के बाद बसपा नेता समेत कुछ लोगों ने बीच में पड़कर समझौता करा दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने पर उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं महेश शर्मा का कहना था कि महेश राठौर ने उनके पालतू कुत्ते को मारा है। इसकी शिकायत करने गए तो उनके पुत्र पिंकू राठौर आदि ने गालीगलौज देते हुए मारपीट करना शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed