Kanpur: बैंकों में करनी है नौकरी, अब सिबिल स्कोर 650 होना जरूरी, आईबीपीएस ने जारी किए निर्देश, पढ़ें पूरा अपडेट
Kanpur News: सिबिल स्टेटस अपडेट नहीं होने पर उसे ऋणदाता से यह एनओसी लेनी होगी, जिसमें जिक्र होगा कि उम्मीदवार के पास कोई शेष भुगतान नहीं बचा है या समय पर ईएमआई का भुगतान किया जा रहा है। ऐसा न होने पर उसका ऑफर लेटर वापस ले लिया जाएगा या नियुक्ति निरस्त कर दी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बैंकों से लोन लेने के लिए ही नहीं अब बैंक की नौकरी के लिए भी बेहतर सिबिल स्कोर होना आवश्यक हो गया है। इस संबंध में इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन के एक जुलाई को निर्देश जारी किए हैं। इसमें सरकारी बैंकों में नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों के लिए सिबिल स्कोर 650 या उससे अधिक होने की शर्त लगा दी गई है।
सिबिल स्कोर कम होने पर उनकी भर्ती निरस्त की जा सकती है। हालांकि इस पर बैंक कर्मचारी संगठनों ने नाराजगी भी जताई है और इसे वापस लेने की मांग की है। सरकारी बैंकों (एसबीआई को छोड़ कर) बैंकों में क्लरिकल और ऑफिसर स्टाफ की भर्ती आईबीपीएस के जरिए की जाती है।
एक जुलाई को आईबीपीएस ने क्लरिकल भर्ती 2023 के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता के साथ ही हेल्दी सिबिल स्कोर की भी शर्त रखी गई है। इसमें कहा गया है कि परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग से पहले अपना सिबिल स्टेटस अपडेट कराना होगा।
ऋणदाता से लेनी होगी एनओसी
सिबिल स्टेटस अपडेट नहीं होने पर उसे ऋणदाता से यह एनओसी लेनी होगी, जिसमें जिक्र होगा कि उम्मीदवार के पास कोई शेष भुगतान नहीं बचा है या समय पर ईएमआई का भुगतान किया जा रहा है। ऐसा न होने पर उसका ऑफर लेटर वापस ले लिया जाएगा या नियुक्ति निरस्त कर दी जाएगी।
बैंक संगठन विरोध में
यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के मंत्री रजनीश गुप्ता ने बताया कि पहले कुछ ऐसे मामले थे, जिसमें अभ्यर्थियों पर क्रेडिट कार्ड या वस्तुओं की खरीद से जुड़े लोन चल रहे थे और वे डिफॉल्टर हो गए थे। वी बैंकर्स एसोसिएशन के महामंत्री आशीष मिश्रा ने बताया कि यह व्यवस्था सही नही है। इसे वापस लिया जाना चाहिए।
लोन की किस्त समय पर जमा करने पर बढ़ता है सिबिल
सिबिल स्कोर क्रेडिट लेनदेन पर आधारित होता है। क्रेडिट इनफॉर्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया लिमिटेड यह रिपोर्ट जारी करती है। बैंक से लोन लेने के लिए सिबिल की आवश्यकता सबसे जरूरी है। इसके लिए कम से कम 650 स्कोर जरूरी होता है। सिबिल का डाटा लिए गए लोन की किस्तों के समय से जमा करने पर बढ़ता है।
लोन में डिफॉल्ट होने पर कम हो जाता है सिबिल स्कोर
किस्त समय से न जमा होने पर या किसी लोन में डिफॉल्ट होने पर कम हो जाता है। सिबिल स्कोर 300 से 900 के बीच होता है। जिसमें 750 स्कोर को आदर्श स्कोर माना जाता है। 500 से 579 के स्कोर को बहुत खराब, 580-619 के बीच स्कोर को खराब, 620 -659 को ठीक, 660-669 के बीच स्कोर को अच्छा, 700-759 के स्कोर को बहुत अच्छा माना जाता है। 760 से 850 के स्कोर को सर्वोत्तम माना जाता है।