फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tire burst after truck Collided driver died

'ओवरलोडिंग बनी मौत' टायर फटने से भिड़े ट्रक, आग में जिंदा जला चालक

Wed, 13 Feb 2019 09:49 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 13 Feb 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
Tire burst after truck Collided driver died
टायर फटने से भिड़े ट्रक
कानपुर में सचेंडी के किसान नगर में बुधवार सुबह गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रक का टायर फट गया। अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ा। इससे दोनों ट्रकों में आग लग गई और एक चालक जिंदा जल गया। उसकी मौत हो गई। दूसरे ट्रक का चालक व खलासी गंभीर रूप से झुलसे हैं। मरने वाले चालक की शिनाख्त नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब पौने छह बजे रनियां की तरफ से आ रहे गिट्टी लदे एक ट्रक का दाहिना टायर फट गया। अनियंत्रित होकर ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रहे दूसरे खाली ट्रक से जा टकराया। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई। एक ट्रक का चालक भी आग की चपेट में आ गया और उसकी जलकर मौत हो गई। दूसरे ट्रक का चालक बाबाखेड़ा, उन्नाव निवासी संतोष व खलासी संदीप झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

ओवरलोडिंग की वजह से हुआ हादसा

सचेंडी एसओ के मुताबिक, गिट्टी लदा ओवरलोड ट्रक रामाशीष यादव नाम के व्यक्ति का है। वह कुशीनगर के कप्तानगंज का रहने वाला है। रामाशीष से संपर्क के बाद ही मरने वाले ट्रक चालक की शिनाख्त हो सकेगी।


दोनों ट्रकों में गिट्टी लदी हुई थी। पुलिस केमुताबिक ओवरलोडिंग के कारण ही ट्रक का पहिया फटा। जिससे इतना बड़ा हादसा हुआ। सख्ती केबावजूद ओवलोडिंग पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed