फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Timings of 81 schools changed, jam bells will not ring during holidays

Kanpur News: 81 स्कूलों का समय बदला, छुट्टी में नहीं बजेगी जाम की घंटी

Tue, 31 Mar 2026 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Timings of 81 schools changed, jam bells will not ring during holidays
कानपुर। स्कूलों की छुट्टी के वक्त लगने वाले जाम से निजात के लिए एक अप्रैल से 81 स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। सोमवार को जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। एक चाैराहे के आसपास के स्कूलों में 30 मिनट का स्कूल खुलने और छुट्टी के समय में अंतर रहेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के 22 प्रमुख चौराहों के आसपास के स्कूलों को शामिल किया गया है। इनमें पनकी, नजीराबाद थाना, गुरुदेव पैलेस और ग्रीनपार्क, रामादेवी, सिविल लाइंस जैसे चौराहे शामिल हैं। स्कूलों के प्रबंधकों से चर्चा के बाद उनकी सहमति से यह बदलाव हुआ है। विद्यालयों की बसों और अभिभावकों के निजी वाहनों की पार्किंग सड़क पर वर्जित होगी। विद्यालय खुलने और छुट्टी के समय मेनगेट पर कर्मचारी तैनात रहेंगे। इस कदम से यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार, डीआईओएस संतोष कुमार राय, बीएसए सुरजीत कुमार, एआरटीओ कहकशां खातून, परियोजना निदेशक एनएच पंकज यादव, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




रामादेवी और नारामऊ के जाम पर भी हुई चर्चा
रामादेवी और नारामऊ क्षेत्र में शराब की मॉडल शॉप से लगने वाले जाम पर भी चर्चा हुई। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने को नोटिस दिए गए हैं। रामादेवी में फल और सब्जी मंडी के कारण भी जाम की समस्या रखी गई। इस पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार जयंत ने बताया कि जीटी रोड पर अवैध दुकानों को हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूली वाहनों की जांच की जाएगी
डीएम ने निर्देश दिए कि 15 अप्रैल तक स्कूली वाहनों की जांच का विशेष अभियान चलाया जाए। परिवहन विभाग की टीमें विद्यालयों में जाकर वाहनों की जांच कर संबंधित विवरण पोर्टल पर अपलोड करेंगी। विद्यालयों में गठित वाहन संचालन समिति की बैठक नियमित रूप से कराई जाए और उसकी कार्यवाही व तस्वीरें उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने एलिम्को के निकट फुटओवर ब्रिज निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

कुछ इस तरह बदला गया है समय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed