Kanpur: जनता दर्शन के लिए सुबह 10 बजे का समय तय, डीएम ने दिया निर्देश… 106 मामलों में दो का मौके पर निस्तारण
Kanpur News: जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी 8 मामलों में तत्काल निस्तारण के लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया। कुल 106 शिकायतें आईं, जिसमें सिर्फ दो का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में जन शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सभी विभागों का समय सुबह 10 बजे रख दिया है। शनिवार को बाल भवन में आयोजित समाधान दिवस के मौके पर उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि जनता दर्शन सुबह 10 बजे रोजाना किया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि यदि शिकायत निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही व गलत आख्या लगाई गई तो संबंधित विभाग के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी से राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ के 320 सभी तहसीलों में पेंडिंग प्रकरणों को एक दिन में निस्तारित कराया। सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी 8 मामलों में तत्काल निस्तारण के लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा। कुल 106 शिकायतें आईं, जिसमें सिर्फ दो का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
तत्काल बनवाया राशन कार्ड
तनीषा द्विवेदी की ओर से राशन कार्ड न बनने की शिकायत की गई। इस पर जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया की उनका राशन कार्ड तत्काल बनाया जाए। मौके पर ही उनका राशन कार्ड बनवाया गया।
मौके पर दिलाया पारिवारिक लाभ का पैसा
तलाक महल की परवीन ने शिकायत किया कि रेल दुर्घटना में उनके पति मृत्यु हो गई है, उनको पारिवारिक लाभ नहीं मिला। जिस पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आज ही उनका पारिवारिक लाभ दिलाया जाए | इसके बाद समाज कल्याण अधिकारी परवीन के खाते में पारिवारिक लाभ का भुगतान कराया गया।