फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tiger claw marks found in Knhwapur

मुख्यमंत्री का भाषण सुनने लौट आया बाघ!

Tue, 09 Dec 2014 02:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 09 Dec 2014 02:53 AM IST
विज्ञापन
Tiger claw marks found in Knhwapur
बाघ फिर कटरी में लौट आया है। ट्रांसगंगा सिटी परियोजना के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 11 दिसंबर को जिस जगह कन्हवापुर आ रहे हैं, वहां बाघ के पंजों के ताजा निशान देखे गए हैं।
विज्ञापन

हमारे शुक्लागंज संवाददाता के अनुसार 11 दिसंबर को नरकुल के जंगल से महज सौ मीटर पहले सरैंया की ओर कन्हवापुर के एक खेत में सीएम का कार्यक्रम तय है।
इसी क्षेत्र में बाघ होने की आशंका से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल रहे हैं। सोमवार को वन विभाग और वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ  की टीम ने कन्हवापुर के नरकुल के जंगल में बाघ के पग चिन्ह देखने के बाद बाघिन के मूत्र का छिड़काव कराया।
विज्ञापन

साथ ही पिंजड़ा भी लगाया गया है जिसमें चारे के रूप में पड़वा बांधा गया है।
लखनऊ से आए वन विभाग के डा. उत्कर्ष शुक्ल ने बताया कि बीते करीब एक सप्ताह से बाघ की कोई लोकेशन नहीं मिल रही थी लेकिन अब उसके पग चिन्ह फि र से कन्हवापुर के नरकुल के जंगल में मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे तय है कि बाघ यहीं कहीं आस-पास डेरा डाले है। इस जंगल में उसे खाने-पीने की कोई दिक्कत नहीं है इसीलिए उसके लिए यह उपयुक्त स्थान साबित हो रहा है।
बाघ को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए अगले दो दिन के अंदर दो और पिंजड़े आ जाएंगे। दूसरी ओर वन विभाग के डिप्टी रेंजर एस.के.श्रीवास्तव ने बताया कि बाघ की लोकेशन लगभग मिल चुकी है।
उसे पकड़ने के लिए लखनऊ से और पिंजड़े मंगाए जा रहे हैं। बाघ को पकड़ने के लिए लगी टीमों के सदस्यों ने इस बार नई रणनीति बनाई है क्योंकि ये वही नरकुल का जंगल है जहां करीब दस दिन पूर्व बाघ ने एक नीलगाय को दिन में मार गिराया था और टीमों को गच्चा देकर निकल गया था।
इस बार कहीं कोई चूक न हो इसके लिए गोपनीय तरीके से नई रणनीति तैयार की गई है। वहीं डीएफओ, कानपुर डॉ. रामकुमार ने बताया कि फिलहाल कोई नई जानकारी नहीं मिली है।

हो सकता है जो टीमें कटरी में शुक्लागंज की ओर कांबिंग में लगी हैं, उन्हें बाघ के पंजों के ताजा निशान दिखे हों। वहीं कन्हवापुर, शंकरपुर, सराय, सरैंया, मुरलीपुर, लक्ष्मीख्ेाड़ा सहित आस-पास के अन्य गांवों में ग्रामीण फिर दहशत में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed