फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thunderstorm, rain, hailstorm, lightning strike, death of young woman, wall collapse, death of girl

Kanpur News: आंधी संग बारिश व ओलावृष्टि, बिजली गिरने से युवती, दीवार गिरने से बालिका की मौत

Thu, 14 May 2026 02:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 14 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Thunderstorm, rain, hailstorm, lightning strike, death of young woman, wall collapse, death of girl
कानपुर देहात/रसूलाबाद। जिले के कुछ हिस्सों में बुधवार दोपहर में आंधी संग बारिश व ओलावृष्टि हुई। रसूलाबाद में बिजली गिरने से युवती और बरौर में कच्ची दीवार गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं फॉल्ट व पोल टूटने से कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही।
विज्ञापन

कई दिन से दिन और रात का तापमान बढ़ रहा था। बुधवार को दिन का तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मंगलवार की रात में तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से मौसम में उमस रही। इधर दोपहर में करीब एक बजे मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की। दोपहर में करीब दो बजे लगभग 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चली। रसूलाबाद, बनीपारा, रूरा, डेरापुर, पुखरायां, बरौर व झींझक में आंधी का असर रहा। रसूलाबाद, रूरा, बनीपारा, सिमरामऊ, तिगाई में गरज चमक के साथ हल्की बारिश संग ओले गिरे। करीब सात मिनट पर कंचे के आकार के ओले गिरे हैं। राहगीर ओले की चपेट से बचने को इधर उधर भागते नजर आए। अकबरपुर में तेज हवा चली और बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

रसूलाबाद के भौथरी में रामबहादुर की पुत्री रुचि (19) बकरियां चराने गई थी। बारिश होने पर वह रामकुमार दिवाकर के खेत पर लगे नीम के पेड़ के नीचे बकरियां लेकर पहुंच गई। यहां बिजली गिरने से रुचि की मौत हो गई। इसी पेड़ के नीचे मौजूद बुजुर्ग रामचंद्र मामूली रूप से झुलस गए। चपेट में आकर रुचि की 19 बकरियां, रामचंद्र की 13 बकरियां व नयापुरवा निवासी राधेश्याम की एक बकरी मर गई। झुलसे रामचंद्र को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बरौर थाना के कुटरा में नाथूराम के यहां बेटी की शादी में शामिल होने आई भांजी डेरापुर थाना के गुरियापुर निवासी विनोद की पुत्री सौम्या (10) बुधवार की दोपहर बाद लगभग दो बजे कच्ची बनी दीवार के पास खड़ी थी। आंधी में दीवार गिरने से वह मलबे में दब गई। जब तक लोगों ने निकाला तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर भोगनीपुर नायब तहसीलदार सूर्य प्रकाश ने पहुंच कर जांच की। शादी की तैयारियों का माहौल गमगीन हो गया। परिजन रोते बिलखते रहे।
इधर जिन स्थानों पर ओले गिरे वहां किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। जायद फसलों के लिए ओलावृष्टि नुकसानदायक है। वहीं आम की फसल में भी नुकसान है। रसूलाबाद के मलखानपुर निवासी जगतपाल, सुबोध कुमार, विकास बाजपेयी, अटल व कुलदीप सिंह ने बताया कि बारिश मूंग, उड़द और मूंगफली की फसलों के लिए लाभदायक है लेकिन ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। मूंग और उड़द की फलियां टूटकर गिर गईं। भाकियू महात्मा गुट के पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विपिन तिवारी ने मृतक युवती के परिजनों व पशुहानि पर पशुपालकों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है।
......................
बयान......
रसूलाबाद में बिजली गिरने से युवती व बरौर में दीवार गिरने से बालिका की मौत की रिपोर्ट मांगी गई है। नियमानुसार प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद दी जाएगी। - दुष्यंत कुमार मौर्य, एडीएम वित्त एवं राजस्व
................
क्षेत्रीय लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है। एक युवती व मृत 33 बकरियों का पोस्टमार्टम पशुचिकित्सक विनय राजपूत से कराया गया है। दैवीय आपदा के तहत प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद देने की कार्यवाही की जाएगी। - शिखा संखवार, एसडीएम रसूलाबाद
....................


फोटो -22 डेरापुर में आधी आने पर कार पर गिरा सूखा पेड़ व मौजूद लोग। संवाद

फोटो- 23 डेरापुर में आंधी के दौरान टूटा बिजली पोल व गिरा शेड। संवाद
पोल टूटने से बिजली गुल, पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त
डेरापुर। आंधी में कबीर नगर में सूखा पेड़ गिर गया। चपेट में आकर सपा जिला सचिव खालिद खां उर्फ लाड़ले की कार क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि राम आसरे प्रजापति की टीन शेड को नुकसान पहुंचा। बिजली की केबिल और पोल भी टूटकर गिर गए। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर बिजली निगम कर्मी अजय भारती और वन दरोगा रवि शंकर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने पेड़ को काटकर हटाया। इधर बिजली कर्मियों ने क्षतिग्रस्त केबिल हटाई। करीब एक घंटे बाद टूटे पोल से जुड़े घरों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बहाल की गई। नया पोल और केबिल लगाने का काम कराया जा रहा है। देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। (संवाद)
...........................
आंधी आने पर करीब एक घंटे ठप रहे 20 उपकेंद्र
कानपुर देहात। आंधी आने पर बुधवार दोपहर करीब एक घंटे तक 20 उपकेंद्र ठप रहे। इससे 600 गांवों व छह से अधिक नगरों की बिजली गुल रही। आंधी थमने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।
जिले में 47 उपकेंद्र हैं। करीब 2.75 लाख कनेक्शनों को बिजली आपूर्ति की व्यवस्था है। बुधवार दोपहर में करीब दो बजे आंधी आने पर कई जगह बिजली लाइनों में फॉल्ट हो गए। इससे रूरा, बनीपारा, कहिंजरी, मिंडाकुआं, डेरापुर, संदलपुर, झींझक, रसूलाबाद, मैथा, मुंगीसापुर, मुतैहरापुर आदि ठप हो गए। करीब एक घंटे बाद आंधी थमने पर इन उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद स्थानीय फॉल्ट दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल करने का सिलसिला शुरू हुआ। अकबरपुर में भी आंधी आने के दौरान करीब आधा घंटा बिजली गुल रही। इसके बाद भी शाम तक ट्रिपिंग जारी रही।
इधर तिगांई फीडर में जरैला पुरवा के पास एचटी लाइन के बिजली पोल का क्लंप टूट जाने से फॉल्ट हो गया। गहलौं फीडर में कारी व अंबरपुर के पास एचटी लाइन में पेड़ की डाल टूटकर गिरने से फॉल्ट हो गया। वहीं, बनीपारा उपकेंद्र में 33 हजार की लाइन में ब्रेक डाउन होने से आपूर्ति ठप हो गई। चार घंटे में फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की जा सकी। इसी प्रकार तेज आंधी से दोपहर करीब दो बजे कठिका पारेषण केंद्र से नवीन विद्युत उपकेंद्र झींझक को आने वाली 33 केवी लाइन पर गढ़िया घासीराम गांव के पास पेड़ की डाल गिर गई। इससे मंगलपुर, कांशीराम कॉलोनी, औरंगाबाद, भोला नगर और अकारू फीडरों से जुड़े सुरासी, मंगलपुर समेत करीब 100 गांवों तथा नगर के भोलानगर और खानपुर रोड मोहल्लों की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को गर्मी और पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। शाम करीब सात बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।

डेरापुर ग्रामीण उपकेंद्र से जुड़े फत्तेपुर, गुरियापुर, नोनारी, रतनियांपुर आदि में दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। अधीक्षण अभियंता सुमित व्यास ने बताया कि आंधी आने की वजह से उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। आंधी रुकने पर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई। कुछ स्थानों पर फाल्ट दुरुस्त करने में कुछ समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed