{"_id":"5b2013ad4f1c1b53268b59ef","slug":"thunderstorm-and-heavy-rain-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में भीषण आंधी और तेज बारिश, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में भीषण आंधी और तेज बारिश, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 13 Jun 2018 06:42 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
सेंट्रल यूपी के तमाम जिलों में मंगलवार देर रात भीषण आंधी से जनजीवन प्रभावित हो गया। रात 12 बजे के करीब आंधी के साथ बारिश भी आई। यूपी के कानपुर शहर व आसपास के जिलों में पिछले दिनों आई आंधी से तबाही का मंजर अभी थमा ही नहीं था कि मौसम विभाग ने फिर से आंधी की चेतावनी दी है। विभाग की मानें तो 48 घंटे में धूल भरी आंधी आने का खतरा मंडरा रहा है। कानपुर में रात 12 बजे आंधी आने से कई पेड़ गिर गए। अनहोनी की आशंका को देखते हुए पूरे शहर की बिजली काट दी गई। यही हाल कानपुर देहात, इटावा, औरैया का भी रहा।
आंधी आए तो घबराएं नहीं इन बातों का रखें ध्यान -
- तूफान, बारिश आये तो कभी भी बिजली के खंबे के नजदीक ना खड़े हों।
- अगर कोई वाहन चला रहें है तो तुरंत उसे रोककर सड़क किनारे लगा दे।
- बारिश आने की चेतावनी मिलते ही घर में पीने का पानी स्टोर कर ले।
- अपने मोबाइल और सभी उपकरणों की बैट्री चार्ज कर लें।
- सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बिजली के प्लग से हटा दे।
- घर में एक इमरजेंसी लाइट जरूर रखे।
- इस दौरान खाना बनाने में किसी भी तरह की आग का इस्तेमाल ना करे।
- अपने परिचित या रिश्तेदारों से फोन पर संपर्क रखे।

Thunderstorm accompanied with Dust storm is likely to occur in the next three hours over some areas in Gonda, Basti, Faizabad districts & adjoining areas: Meteorological Centre, Lucknow
— ANI UP (@ANINewsUP) June 12, 2018विज्ञापन