फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thunder bulldozer in Kanpur, KDA vacated 5.5 crore land, eight allottees have been given possession

कानपुर में गरजा बुलडोजर: केडीए ने खाली कराई 5.5 करोड़ की जमीन, आठ आवंटियों को दे दिया गया है कब्जा

Sat, 16 Sep 2023 03:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 16 Sep 2023 03:00 PM IST
सार

Kanpur News: कब्जे से जमीन खाली करने के साथ ही प्राधिकरण के आठ आवंटियों को स्थल पर कब्जा दे दिया गया। अन्य भूखंडों को आवंटन के लिए उपाध्यक्ष ने नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस अभियान में लगभग 1800 वर्ग मीटर भूमि कब्जे से खाली कराई गई।

विज्ञापन
Thunder bulldozer in Kanpur, KDA vacated 5.5 crore land, eight allottees have been given possession
बुलडोजर चलाकर करीब 5.5 करोड़ की जमीन खाली कराई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में केडीए ने शनिवार को बूढ़पुर मछरिया में बुलडोजर चलाकर करीब 5.5 करोड़ की जमीन खाली कराई। इस जमीन पर भूमाफिया मनोज यादव का कब्जा होने की बात कही जा रही है। कड़ा जोन-चार के अधिशासी अभियंता आरके पांडे ने बताया कि बूढ़पुर मछरिया में विकास प्राधिकरण के 44 ईडबलूएस प्लॉट में मनोज यादव द्वारा कई वर्षों से कब्जा कर रखा था।

विज्ञापन

उसके कब्जे से जमीन खाली करने के साथ ही प्राधिकरण के आठ आवंटियों को स्थल पर कब्जा दे दिया गया। अन्य भूखंडों को आवंटन के लिए उपाध्यक्ष ने नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस अभियान में लगभग 1800 वर्ग मीटर भूमि कब्जे से खाली कराई गई। अधिशासी अभियंता आर के पांडेय के अगुवाई में संबंधित थाना पुलिस के सहयोग से मुक्त कराया गया। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 5.5 करोड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed