{"_id":"60d390d48ebc3e335642282d","slug":"throws-brother-in-law-from-the-roof-death-akbarpur-news-knp63604391","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा ने साले को छत से फेंका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजा ने साले को छत से फेंका, मौत
विज्ञापन
रसूलाबाद। मुनौरापुर गांव में मंगलवार रात आई बारात में छत पर खड़े एक युवक को उसके जीजा ने नीचे फेंक दिया। जमीन पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रसूलाबाद के मुनौरापुर निवासी प्रेमचंद्र कठेरिया की बेटी रीना की शादी वीरपुर एरवाकटरा औरैया के एक युवक के साथ तय हुई थी। मंगलवार रात उसकी बारात गांव पहुंची। शादी में प्रेमचंद्र का भाई सुभाष व उसका बेटा रोहित उर्फ नवाब भी शामिल हुआ। इस दौरान थाना शिवराजपुर के लक्ष्मणपुर मिश्रान निवासी रोहित का साला विकास (20) भी शादी में शामिल होने पहुंचा।
शादी के दौरान खाने को लेकर रोहित व उसकी पत्नी वीनू के बीच विवाद हो गया। इसके बाद रोहित पत्नी को मारते हुए घर ले आया। मामले की जानकारी के बाद रोहित के साले विकास ने इसका विरोध किया। इस पर रोहित का झगड़ा विकास से हो गया। परिजनों ने रोहित को एक कमरे में बंद दिया। किसी प्रकार कमरे से निकलकर वह छत पर पहुंच गया और वहां से ईंट पत्थर चलाने लगा। इस पर विकास भी छत पर पहुंचा और जीजा को रोकने लगा। इसी बीच रोहित ने विकास को छत से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
जमीन पर गिरने से विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उपचार के लिए रसूलाबाद सीएचसी ले गए, वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. अमित सक्सेना ने हैलट रेफर कर दिया। हैलट ले जाते समय विकास ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से मां श्यामकली, भाई सुनील, अनिल, अरुण, बहन सोनी, रीता, बीनू का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
इधर, मौत की जानकारी के बाद आरोपी रोहित भाग गया। परिजन बुधवार को शव लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने बड़े भाई अनिल कुमार की तहरीर पर रोहित व पिता सुभाष पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी पर दर्ज है दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
रसूलाबाद। विकास की बहन बीनू ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी मुनौरापुर निवासी नवाब सिंह उर्फ रोहित के साथ 12 जुलाई 2017 को हुई ती। इसके बाद दो बेटे बाबी व वारिश हुए। रोहित शराब का आदी है। वह आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था। एक साल पहले रोहित के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद वह मायके चली आई थी।