फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Throbbing heart valve transplant surgery

धड़कते दिल पर सर्जरी कर वाल्व ट्रांसप्लांट

Wed, 10 Dec 2014 02:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 10 Dec 2014 02:44 AM IST
विज्ञापन
Throbbing heart valve transplant surgery
कॉर्डियोलॉजी में सोमवार को एक महिला के धड़कते दिल पर सर्जरी कर डाक्टरों ने उसके हार्ट का वाल्व बदलने में सफलता पाई।
विज्ञापन

टीम का दावा है कि ऐसा ऑपरेशन पहली बार हुआ है और दिल नेचुरल तरीके से काम कर रहा है। इसके अलावा डाक्टरों की टीम ने महिला समेत दो और के धड़कते दिल पर आपरेशन कर उनके वाल्व के सुराख को बंद किया है।
हृदय रोग संस्थान (कॉर्डियोलॉजी) में सीटीवीएस के हेड डॉ. राकेश वर्मा ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि हार्ट लंग मशीन से जोड़ते हुए हृदय को पूरी तरह रोककर देश व दुनिया में वाल्व प्रत्यारोपण किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह बहुत आसान तरीका है लेकिन इसमें खामियां होती हैं। हृदय के रुक जाने पर उसकी मांसपेशियों की क्रिया में परिवर्तन होता है और हृदय पहले से कमजोर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वर्मा के मुताबिक कि कुछ दिन पहले घाटमपुर के बेंदा गांव के वीरेंद्र कुमार की पत्नी रामदेवी को कॉर्डियोलॉजी में भर्ती कराया गया था।
परीक्षणों में पता चला कि रामदेवी के हार्ट का वाल्व खराब था और दिल का आकार भी काफी बड़ा मिला। इसके बाद धड़कते दिल पर ऑपरेशन सर्जरी की गई।
डा. वर्मा ने बताया कि सर्जरी करने से पहले विदेशों में किए जाने वाले वाल्व प्रत्यारोपण को इंटरनेट के माध्यम से समझा गया था। सबसे बड़ी बात यह है कि इस पद्धति से ऑपरेशन के बाद दिल को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। विदेशों में इस तरह के ऑपरेशन का खर्च लाखों में होता है लेकिन यहां हजारों में है।
अगले साल फरवरी में हैदराबाद में होने वाले सेमिनार में इस टॉपिक को रखेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा पीड़ितों को इसका लाभ मिल सके।
डॉ. राकेश वर्मा ने कहा कि इससे पहले वह किसी सेमिनार में जाते थे तो उनका एक ही सवाल रहता था कि धड़कते दिल पर ऑपरेशन कैसे होता है लेकिन उन्हें जवाब नहीं मिलता था।

इसलिए उन्होंने ठान लिया था कि नई पद्धति को हर हाल में अपनाएंगे। ऑपरेशन से पहले अपनी सफलता पर पूरी तरह आश्वस्त था। पूरे ऑपरेशन के दौरान कोई दिक्कत नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed