फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three youths drowned in Yamuna river in banda, police rescue operation continues

बांदा: यमुना नदी नहाने गए तीन युवक डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन में दो शव मिले, एक की तलाश जारी

Thu, 05 May 2022 02:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 05 May 2022 02:33 PM IST
सार

चिल्ला थाना क्षेत्र में तीन युवकों के यमुना नदी में डूबने की खबर से हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंचे चिल्ला थाना प्रभारी आनंद कुमार ने तुंरत ही प्रयागराज से गोताखोरों को बुलवाया है और किशोरो को ढूंढने का प्रयास जारी है। रेस्कूय ऑपरेशन में दो शव नदी से निकाल लिए गए हैं। वहीं, एक की तलाश जारी है।
 

विज्ञापन
Three youths drowned in Yamuna river in banda, police rescue operation continues
घटना स्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में चिल्ला थाना क्षेत्र के शादीमदनपुर गांव के मजरा गौसीपुर के 9 हमजोली के युवक गांव के बाहर यमुना नदी में नहाने के लिए गए हुए थे। वहीं, पर उन सभी ने यमुना नदी पूरी पार करने की शर्त लगाई। इसमें से तीन युवकों ने पूरी नदी पार करने के उद्देश्य से नदी की बीच मजधार में चले गए, जहां पर वे लोग डूबने लगे। उनको डूबता हुआ देख साथ गए युवकों ने स्थानीय मलाहरों को जानकारी दी।

विज्ञापन

काफी देर तक मलाहरों ने खोजा, लेकिन वे तीनों नही मिले। इसके बाद उन लोगों ने ग्राम प्रधान सहित चिल्ला पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पहुंचे चिल्ला थाना प्रभारी आनंद कुमार ने तुंरत ही प्रयागराज से गोताखोरों को बुलवाया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के गौसीपुर के 9 युवक नदी नहाने के लिए गए हुए थे, जिनमें तीन युवक डूब गए हैं। उनमें हसन पुत्र गफ्फार अली उम्र 19 वर्ष, साहिल पुत्र मो. हनीफ उर्फ सद्दा उम्र 21 वर्ष और तनवीर पुत्र मंसूर उर्फ कल्लू उम्र 20 वर्ष शामिल हैं। पुलिस ने रेस्कूय कर दो शव नदी से निकाल लिए हैं। वहीं, एक की तलाश अभी भी जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed