{"_id":"68d45d460fd0060b500f45c4","slug":"three-youths-committed-suicide-due-to-financial-crisis-drug-addiction-and-indifference-of-their-wives-kanpur-news-c-362-1-ka11002-131972-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तंगी, नशेबाजी और पत्नी की बेरुखी में तीन युवकों ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तंगी, नशेबाजी और पत्नी की बेरुखी में तीन युवकों ने दी जान
विज्ञापन
कानपुर। शहर के बिठूर, नौबस्ता और चकेरी इलाके में मंगलवार को तीन युवकों ने मानसिक तनाव में आकर फंदा लगाकर जान दे दी। चकेरी में आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी रही। नौबस्ता में पत्नी की बेरुखी और बिठूर में नशेबाजी की लत आत्महत्या की वजह बनी।
मूलरूप से फतेहपुर के ललौली महना गांव निवासी मजदूर राजू सिंह (38) चकेरी के सैनिकनगर में किराये पर रहते थे। परिजनों के अनुसार कई दिनों से काम न मिलने से परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। मंगलवार रात परिवार छत पर सो रहा था। राजू ने नीचे कमरे में पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी।
नौबस्ता के सिमरा गांव निवासी रमेश यादव (28) का बेटा शैलेंद्र कार चालक था। डेढ़ साल पहले उसकी शादी सचेंडी के सुजानपुर निवासी नीतू संग हुई थी। रमेश के अनुसार शादी के कुछ माह बाद ही बहू घर छोड़कर मायके चली गई थी। इसके बाद से वह बेटे से फोन पर बात भी नहीं कर रही थी। इसी तनाव में बेटे ने मंगलवार देर रात कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं बिठूर के रमेल नगर बाकरगंज निवासी मुकेश कुमार निषाद (32) मजदूर था। नशे की लत के चलते पत्नी पत्नी सियादुलारी से आए दिन विवाद होता था। मंगलवार सुबह नशे में घर पहुंचा। पत्नी के टोकने पर विवाद के बाद उसने बिजली के तार से फंदा लगाकर जान दे दी।