फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three years imprisonment for molesting a teenager

Kanpur News: किशोरी से छेड़छाड़ में दोषी को तीन साल की कैद

Sat, 23 Aug 2025 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 23 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Three years imprisonment for molesting a teenager
कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी से हुई छेड़छाड़ के मामले की सुनवाई पॉक्सो एक्ट कोर्ट में चल रही थी। शुक्रवार को अदालत ने आरोपी पर दोष सिद्ध करते हुए उसे तीन साल कैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस को बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी 30 मार्च 2016 को खेत पर शौच करने के लिए गई थी। घर आते समय उसको अकेला देखकर गांव के रामनरेश ने उसके साथ बुरी नियत से छेड़छाड़ की थी। बेटी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला था।
विज्ञापन

पिता की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किए थे। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट शरद कुमार त्रिपाठी की अदालत में चल रही थी। अदालत ने पीड़िता व गवाहों के बयानों के साथ अभियोजन व बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद आरोपी को दोषी ठहराया। उसे तीन साल की सजा से दंडित कर 10 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed