{"_id":"60bd23d88ebc3e00b0308591","slug":"three-wildlife-died-due-to-current-woman-scorched-akbarpur-news-knp632621177","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से तीन वन्य जीवों की मौत, महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से तीन वन्य जीवों की मौत, महिला झुलसी
विज्ञापन
संदलपुर। अंतापुर गांव में कुछ किसानों ने खेत के चारों ओर लगाई लोहे के तार की बाड़ में करंट दौड़ा दिया। इसकी चपेट में आकर रविवार सुबह एक सूअर, लोमड़ी व नील गाय की मौत हो गई। वहीं पास के गांव की एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने विद्युत कनेक्शन देने में नलकूप चालक को हिरासत में लिया है। वहीं वन्य जीवों की मौत पर वन विभाग जांच करा रहा है।
अंतापुर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित नेता यादव के नलकूप से गांव के कुछ किसानों ने कनेक्शन लेकर खेत की बाड़ में 11 हजार वोल्टेज लाइन का तार जोड़ दिया। इस दौरान करंट प्रवाहित होने से रविवार की सुबह तीन वन्य जीवों की चपेट में आकर मौत हो गई।
इधर खेत में तैयार फसल काटने जा रही मल्हानपुरवा गांव निवासी रानी देवी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। महिला को परिजन अस्पताल ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नलकूप संचालक नेता यादव को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक डेरापुर समीर कुमार सिंह ने बताया कि नलकूप चालक से पूछताछ की जा रही है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
जंगली सूअर के मांस की बिक्री की चर्चा
संदलपुर। अंतापुर गांव में काफी समय से जंगली सूअर के मांस की बिक्री चोरी छिपे की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने मांस की बिक्री का व्यवसाय बना लिया है। वह दूसरे के खेत में लगे तार में करंट छोड़ देते हैं। आए दिन करंट की चपेट में आकर सूअर की मौत हो रही हैं। मांस को चोरी छिपे बेचा जाता है।
वन विभाग ने शुरू की छानबीन
कानपुर देहात। अंतापुर गांव के लोगों की माने तो मांस बेचने का काम करीब एक साल से किया जा रहा है। रविवार को एक साथ तीन वन्य जीव की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। महिला के झुलस जाने से गांव के लोगों में नाराजगी देखने को मिली। वन विभाग ने सूचना के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अफसरों का कहना है कि जल्द कार्रवाई की जाएगी।
तारों में करंट दौड़ाने से वन्य जीवों की मौत गंभीर मामला है। प्रकरण की जांच वन रेंजर वीएन तिवारी को दी गई है। रिपोर्ट आने पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में केस दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। - अशोक चंद्रा, डीएफओ