{"_id":"62740fa385ee5738826d5c55","slug":"three-teenagers-taking-a-bath-in-yamuna-drowned-kanpur-news-knp695103634","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में नहा रहे तीन किशोरों की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में नहा रहे तीन किशोरों की डूबकर मौत
विज्ञापन
Three teenagers taking a bath in Yamuna drowned
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिल्ला/बेंदाघाट (बांदा)। यमुना में नहा रहे तीन किशोरों की डूबकर मौत हो गई। छह अन्य किशोर बच गए। प्रयागराज से बुलाई गई एनडीआरएफ टीम ने गुरुवार को तीनों शव बरामद किए।
घटना चिल्ला थाना क्षेत्र के सादीमदनपुर गांव की है। बुधवार की शाम गांव के नौ किशोर यमुना नदी में नहाने गए थे। इनकी उम्र 14 से 17 वर्ष के आसपास है। कुछ लोगों के मुताबिक नदी पार करने की होड़ और मौज मस्ती कर रहे थे। इसी बीच तीन किशोर गहरे पानी में डूब गए।
अन्य किशोरों ने आसपास नावों पर मौजूद मल्लाहों को मदद के लिए गुहार लगाई, लेकिन मल्लाह नहीं तलाश सके। मो. साहिल (17) पुत्र मो. हनीफ, तनवीर उर्फ तनु उर्फ फैज (15) पुत्र मंसूर अहमद और मो. हसन (14) पुत्र अब्दुल गफ्फार देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। थाना पुलिस भी पहुंच गई और स्थानीय गोताखोरों से तीनों की तलाश शुरू कराई गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। ग्राम प्रधान इरशाद भी पहुंच गए और खोज शुरू कराई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी आनंद कुमार ने गुरुवार को सुबह प्रयागराज से एनडीआरएफ टीम को बुलवाया। करीब 18 घंटे बाद दोपहर को सबसे पहले मो. साहिल का शव मिला। इसके कुछ ही देर बाद तनु उर्फ फैज का शव भी एनडीआरएफ टीम खोज लिया।
तीसरा शव मो. हसन का करीब 24 घंटे बाद शाम को घटनास्थल से करीब एक किमी दूर बरामद हुआ। तीनों किशोर साधारण परिवार के थे। आपस में दोस्त और गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते थे। तीन मौतों से गांव में शोक छा गया।

Three teenagers taking a bath in Yamuna drowned- फोटो : BANDA