फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three teenage friends made reels in Kanpur, wrote  If you want to commit murder then contact, police arrested

Kanpur: तीन दोस्तों ने बनाई रील, लिखा- ‘मर्डर कराना हो तो संपर्क करें', पोस्ट देख पहुंची पुलिस...दो गिरफ्तार

Sat, 21 Oct 2023 07:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 21 Oct 2023 07:09 AM IST
सार

Kanpur News: साढ़ प्रभारी निरीक्षक सतीशचंद्र राठौर ने बताया कि पोस्ट तस्वीर में दिखने वाले तीनों नाबालिग दोस्त हैं। मजाक-मजाक में भ्रामक पोस्ट करने के बाद डिलीट कर दी थी।

विज्ञापन
Three teenage friends made reels in Kanpur, wrote  If you want to commit murder then contact, police arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के भीतरगांव में साढ़ थाने की बिरहर चौकी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले तीन नाबालिग लड़कों ने मजाक में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट डाली। इसमें लिखा था यदि मर्डर करवाना है, तो हमसे संपर्क करो। साथ ही मोबाइल नंबर भी लिखा था। पोस्ट वायरल हुई, तो पुलिस उन्हें ट्रेस करते हुए घर पहुंच गई।

विज्ञापन


पूछताछ के लिए पुलिस उन्हें उठा ले गई। बौहार गांव निवासी तीन दोस्त जिनमें एक कक्षा 11, दूसरा कक्षा नौ और तीसरा पढ़ाई छोड़ चुका है। तीनों की उम्र 14-15 वर्ष के बीच है। तीनों ने खेतों के बीच बैठकर पहले इंस्टाग्राम रील बनाई। बाद में तीनों ने एक साथ तस्वीर खींची।
विज्ञापन


फोन नंबर के साथ मर्डर कराने के लिए संपर्क करने की बात लिखकर पोस्ट डाल दी। पुलिस की सर्विलांस टीम ने उन्हें ट्रेस किया। उठाकर पूछताछ की तो मजाक की बात पता चली। पुलिस ने तीनों किशोरों के अभिभावकों को दोबारा न मोबाइल फोन न देने की हिदायत देते हुए छोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल साइट पर बेखौफ होकर पोस्ट कर दी
बता दें कि पूरा मामला भीतरगांव इलाके के सीमावर्ती गांव बौहार है। दरअसल, तीन दोस्त खेतों के बीच बैठकर पहले रील्स बनाते रहे। इसके बाद मजाक-मजाक में तीनों ने एक साथ तस्वीर खींची और उस पर फोन नंबर के साथ मर्डर कराने के लिए संपर्क करें... लिखकर सोशल साइट पर बेखौफ होकर पोस्ट कर दी।

पोस्ट का स्क्रीनशॉट जमकर वायरल होने लगा
मर्डर का कॉन्टैक्ट लेने की पोस्ट भीतरगांव इलाके में जब चर्चा बनी, तो किशोरों ने पोस्ट डिलीट कर दी। लेकिन तब तक पोस्ट का स्क्रीनशॉट जमकर वायरल होने लगा। साइबर सेल तत्काल एक्टिव हो गया। मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया एकाउंट को ट्रेस कर लिया। जांच में मामला साढ़ थाना का निकाला।

सख्त हिदायत देकर परिजनों को सौंपा
साढ़ प्रभारी निरीक्षक सतीशचंद्र राठौर ने बताया कि पोस्ट तस्वीर में दिखने वाले तीनों नाबालिग दोस्त हैं। मजाक-मजाक में भ्रामक पोस्ट करने के बाद डिलीट कर दी थी। बताया दो किशोरों को घर से पूछताछ के लिए लाया गया, फिर उनके परिजनों को बुलाकर मोबाइल न देने की सख्त हिदायत देकर सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed