फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three Summer Special Train from Kanpur to Mumbai-Pune

गर्मियों की छुट्टियों में है घूमने का प्लान तो ये खबर दिल खुश कर देगी, चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें

Thu, 28 Mar 2019 01:14 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 28 Mar 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
Three Summer Special Train from Kanpur to Mumbai-Pune
प्रतीकात्मक फोटो
गर्मियों की छुट्टियों में घूमने जाने के लिए रेलवे ने मुंबई-पुणे रूट पर तीन स्पेशल साप्ताहिक ट्रेनें चलाई हैं। इनमें मुंबई के लिए दो और पुणे के लिए एक ट्रेन है। ये ट्रेनें वाया कानपुर चलेंगी। इन गाड़ियों में आरक्षण शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

मुंबई-गोरखपुर
ट्रेन नंबर (02009) 12 अप्रैल से पांच जुलाई तक सीएसटीएम, मुंबई से हर शुक्रवार को सुबह 5:10 बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह 5:07 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। लखनऊ होकर यह ट्रेन दोपहर 12:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से यह ट्रेन (02010) 13 अप्रैल से छह जुलाई तक हर शनिवार को दोपहर 2:40 पर चलेगी। कानपुर यह ट्रेन रात 9:40 बजे आएगी और पांच मिनट रुकेगी। अगले दिन रात 8:02 बजे यह मुंबई पहुंचेगी। इसमें दो जनरल, 11 स्लीपर कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई-लखनऊ
ट्रेन नंबर (01019) 11 अप्रैल से चार जुलाई तक सीएसटीएम, मुंबई से हर गुरुवार को सुबह 11:05 बजे छूटेगी। कानपुर सेंट्रल यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह 11:30 बजे आएगी। 10 मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन दोपहर पौने दो बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से यह ट्रेन (02108) 12 अप्रैल से पांच जुलाई तक हर शुक्रवार को दोपहर 3:10 बजे छूटेगी और शाम 4:55 बजे कानपुर आएगी। यहां से 10 मिनट बाद छूटेगी और मुंबई दूसरे दिन शाम को 4:45 बजे पहुंचेगी। इसमें तीन जनरल, 12 स्लीपर कोच होंगे।
विज्ञापन

पुणे-गोरखपुर
ट्रेन नंबर (01475) सात अप्रैल से 30 जून तक पुणे से हर रविवार को शाम 7:55 बजे छूटेगी। कानपुर सेंट्रल यह ट्रेन दूसरे दिन शाम 7:05 बजे आएगी और पांच मिनट बाद छूटेगी। गोरखपुर यह ट्रेन सुबह 4:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर (01476) नौ अप्रैल से दो जुलाई तक हर मंगलवार को सुबह 7:25 बजे चलेगी। दोपहर 2:10 बजे कानपुर आएगी और 10 मिनट बाद छूटेगी। पुणे यह ट्रेन दूसरे दिन शाम पांच बजे पहुंचेगी। इसमें तीन जनरल और 12 स्लीपर कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed