फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three students who fought in a Polytechnic hostel have been expelled for three months

Kanpur News: पॉलिटेक्निक छात्रावास में झगड़ा करने वाले तीन छात्र तीन माह के लिए निष्कासित

Tue, 07 Oct 2025 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Three students who fought in a Polytechnic hostel have been expelled for three months
कानपुर। गुरुदेव चौराहा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्रावास में प्रथम वर्ष के छात्रों के बीच हुए झगड़े के मामले में अनुशासन समिति ने जांच के बाद तीन छात्रों पर कार्रवाई की है। प्राचार्य मुकेश चंद्र आनंद की ओर से जारी आदेश के अनुसार पेंट टेक्नोलॉजी के छात्र श्लोक पटेल, केमिकल इंजीनियरिंग के शिवम सेठ और आईसी शाखा के आयुष मिश्रा को तीन माह के लिए छात्रावास से निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि संबंधित छात्र इस अवधि में छात्रावास या उसके परिसर के आसपास नहीं जाएंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर संस्थान से भी निष्कासन की कार्यवाही की जाएगी। प्रधानाचार्य ने बताया कि बीते शनिवार की रात इन तीनों छात्रों का आपस में किसी बात पर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन


छात्रों ने आपस में गाली-गलौज एवं हाथापाई कर छात्रावास का माहौल खराब करने की कोशिश की थी। छात्रावास के अन्य बच्चों की लिखित शिकायत पर मामले में जांच समिति गठित की गई थी जिसकी रिपोर्ट पर मामले में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने कहा कि अनुशासनहीनता या झगड़े की स्थिति में कठोर कार्रवाई की जाएगी। छात्र किसी भी तरह की समस्या होने पर छात्रावास अधीक्षक या वार्डेन को जानकारी दें। इस संबंध में सूचना संबंधित विभागाध्यक्षों, छात्रावास अधीक्षक, सूचना पट्टों एवं थाना नवाबगंज को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed