फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three sisters died due to wall collapse in Chitrakoot

चित्रकूट: दीवार ढहने से तीन बहनों की मौत, घर के बाहर दीवार के सहारे बैठकर तीनों बिस्कुट खा रहीं थीं

Sat, 29 Aug 2020 10:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 29 Aug 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Three sisters died due to wall collapse in Chitrakoot
दीवार ढहने से तीन बहनों की मौत - फोटो : अमर उजाला
यूपी के चित्रकूट जिले में घर के बाहर मिट्टी की दीवार के सहारे बैठकर शनिवार की देर शाम बिस्कुट खाना तीन बहनों की मौत का सबब बन गया। दीवार गिरने से तीनों बहनें बिस्कुट खाते-खाते मलबे में दब गईं और जब तक ग्रामीणों ने मलबे से तीनों को बाहर निकाला, उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


तीन बच्चियों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। मरने वाली बहनों में सबसे बड़ी कक्षा दो और दूसरी कक्षा एक में गांव के स्कूल में पढ़ती थी, जबकि तीसरी स्कूल नहीं जाती थी। सूचना पर मऊ एसडीएम राजबहादुर समेत पुलिस और राजस्वकर्मी गांव पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


रैपुरा थाना क्षेत्र के कपूरी गांव निवासी पेशे से मजदूर अशोक कुमार वर्मा की बेटी रीतू (12), शिव देवी (9) और पूजा (5) शाम पांच बजे एक दुकान से नमकीन और बिस्कुट खरीद कर लाईं और घर की दीवार के सहारे बैठकर खाने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तीनों ने खाना शुरू किया ही था कि अचानक दीवार भर भराकर गिर गई। दीवार के मलबे में तीनों दब गई। इस दौरान दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर तीनों बच्चियों को बाहर निकाला, लेेकिन तब तक तीनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

इस बीच ग्रामीणों ने थाना पुलिस को भी हादसे की जानकारी दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चियों केे शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक, सबसे छोटी पूजा को भी इसी साल स्कूल में दाखिला कराने की बात चल रही थी, लेकिन दाखिले के पहले काल ने बच्ची को छीन लिया।

अशोक के दो बेटों संग तीन ही पुत्रियां थी। उधर, मऊ एसडीएम ने बताया कि बच्चियों के परिजनों को सहायता दिलाई जाएगी, साथ ही सरकारी योजना के अनुसार मदद की जाएगी। ग्राम प्रधान हीरालाल ने बताया कि परिजनों के राशन आदि का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed