{"_id":"5936beb54f1c1b361d9c8a20","slug":"three-scorching-at-lightning-strikes-incident-in-banda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आसमान से गिरी तीन ग्रामीणों पर कयामत, हो गया ये हाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से गिरी तीन ग्रामीणों पर कयामत, हो गया ये हाल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 06 Jun 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसमान से अचानक ऐसी कयामत गिरी कि तीन ग्रामीण मौत के मुंह में जाते-जाते बचे। यह घटना यूपी के महोबा जिले की है। पढ़िए क्या है पूरा मामला....
विज्ञापन
बिजली गिरने से घायल ग्रामीण अस्पताल में भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिकहरा में एक मकान में बिजली गिरने से टीवी सहित बिजली उपकरण फुंक गए। टीवी देख रहे तीन लोग झुलस गए जिन्हें नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
ग्राम छिकहरा गांव में दीपा 18 पुत्री नत्थू घर पर टीवी देख रहे थे। तभी दोपहर बाद तीन बजे बारिश के साथ नत्थू के मकान में टीवी के ऊपर बिजली गिरी जिससे टीवी व अन्य उपकरण फुंक गए और छत क्षतिग्रस्त हो गई।
बिजली की चपेट में दीपा, रामसखी 42 पत्नी नत्थू व चंद्रवती 25 पत्नी इंद्रपाल झुलस गए। बिजली के जोरदार धमाके से आसपास के मकान हिल गए। बिजली गिरने के बाद चीखपुकार मच गई।
आसपास के लोग मौके पर पहुंच और बिजली से झुलसे लोगाें को टेंपो से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है। जहां पर उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। पहली दफा मकान में बिजली गिरने की घटना से लोग सहमे हैं।