{"_id":"5ba34708867a553da22ccdf8","slug":"three-records-by-kuldeep-yadav-in-a-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक मैच में कुलदीप यादव ने बनाए तीन रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मैच में कुलदीप यादव ने बनाए तीन रिकार्ड
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:36 PM IST
सार
- विश्व में बाएं हाथ के पहले ऐसे स्पिनर बने, जिसने सबसे तेज 50 विकेट झटके
- वन-डे मैचों में ही सबसे तेज 50 विकेट झटकने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज भी बने
- एशिया कप में हांगकांग के दो विकेट गिराकर पूरा किया है विकेटों का अर्द्धशतक
विज्ञापन
कुलदीप यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कानपुर के जाजमऊ डिफेंस कालोनी निवासी चाइनामैन कुलदीप यादव ने वन-डे मैचों में 50 विकेट तो पूरे किए ही, साथ ही तीन रिकार्ड भी अपने नाम कर लिए। कुलदीप पूरे विश्व में बाएं हाथ के पहले ऐसे स्पिनर बन गए हैं, जिन्होंने महज 24 वन-डे मैचों में 50 विकेट झटके हैं। बाएं हाथ से ही स्पिन कराने वाले आयरलैंड टीम के जार्ज डॉकरेल ने 50 विकेट लेने में 40 मैच खेले हैं।
विज्ञापन
कुलदीप यादव
- फोटो : ESPN
इसके अलावा कुलदीप दूसरे ऐसे भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने वन-डे मैचों में सबसे तेज 50 विकेट झटके हैं। पहले स्थान पर अजीत आगरकर हैं। उन्होंने 23 मैचों में 50 विकेट झटके हैं। तीसरा रिकार्ड यह है कि वन-डे मैचों में पूरे विश्व में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से तीसरे नंबर के गेंदबाज बन गए हैं। उनके साथ इसी स्थान पर डेनिस लिली और पाकिस्तान के मौजूदा पेसर हसन अली भी हैं। वहीं श्रीलंका के अजंता मेंडिस इस लिस्ट में टॉप पर हैं। मेंडिस ने 19 मैचों में ही 50 वन-डे विकेट पूरे किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलदीप यादव
चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने मंगलवार (18 सितंबर) को दुबई में चल रहे एशिया कप-2018 में हांगकांग के खिलाफ दो विकेट झटके। इसके पहले वन-डे मैचों में उनके 48 विकेट थे। 49वां शिकार उन्होंने हांगकांग के कप्तान अंशुमन रथ (73) को बनाया। अंशुमन को कैच आउट कराते ही कुलदीप ने मैच का रुख भी बदल दिया। इसके बाद उन्होंने 50वें विकेट के रूप में विकेट कीपर मैकेंची को पवेलियन भेजा। धोनी के हाथों स्टंप आउट कराया। इस मैच में कुलदीप ने 10 ओवरों में 42 रन दिए। दो मेडन ओवर भी फेंके। कुलदीप के कोच कपिल पांडेय का कहना है कि यूं नहीं कुलदीप को लोग चाइनामैन गेंदबाज कहते है। निश्चित तौर पर उसमें कोई ने कोई तो बात है जो वह दुनियाभर में अपना जलवा दिखा रहा है।